नाला में कांग्रेस बनाएगी बीस हजार नए सदस्य

नाला (जामताड़ा) कांग्रेस नाला प्रखंड इकाई ने रविवार को सदस्यता अभियान चलाने के लिए मुख्यालय ि

By JagranEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 06:26 PM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 06:26 PM (IST)
नाला में कांग्रेस बनाएगी बीस हजार नए सदस्य
नाला में कांग्रेस बनाएगी बीस हजार नए सदस्य

नाला (जामताड़ा) : कांग्रेस नाला प्रखंड इकाई ने रविवार को सदस्यता अभियान चलाने के लिए मुख्यालय स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय में बैठक की। प्रखंड कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गणेश चंद्र मित्रा की अगुवाई में कार्यकर्ता की उपस्थिति में सदस्यता अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया गया। मित्रा ने कहा कि सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्रों में भी सदस्यता अभियान चलाने की जरूरत है। इसे सफल बनाने के लिए पांच सदस्यीय निगरानी कमेटी का गठन किया गया। कहा कि क्षेत्र में बीस हजार सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। बैठक में कांग्रेस जिला महासचिव समर माजी, मोहम्मद मसुहर रहमान, जीतेंद्रनाथ मंडल, तपन तिवारी आदि ने सदस्यता अभियान को सफल बनाने पर बल दिया। दीपक मंडल, बासु देव मिश्र, मिमरान मिस्त्री, अजित भंडारी, मृत्युंजय बनर्जी, परिमल दे आदि कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी