विद्यासागर पुस्तकालय की जमीन हड़पने की शिकायत

करमाटांड़ (जामताड़ा) शनिवार को करमाटांड़ राजकीय बुनियादी विद्यालय के सचिव ने सीओ व थ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 06:54 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 06:54 PM (IST)
विद्यासागर पुस्तकालय की जमीन हड़पने की शिकायत
विद्यासागर पुस्तकालय की जमीन हड़पने की शिकायत

करमाटांड़ (जामताड़ा) : शनिवार को करमाटांड़ राजकीय बुनियादी विद्यालय के सचिव ने सीओ व थाना प्रभारी को एक आवेदन देकर विद्यासागर पुस्तकालय की जमीन अतिक्रमण करने की शिकायत की है। विद्यालय के सचिव प्रभु मंडल ने अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी को एक आवेदन देकर बताया कि सुधाकर मंडल ने राजकीय बुनियादी विद्यालय जो पंडित ईश्वर चंद्र विद्यासागर के लाइब्रेरी के रूप में जर्जर भवन को जोर जबदस्ती तोड़कर हड़पने का प्रयास कर रहा है। इस बाबत अंचल अधिकारी व थाना प्रभारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कार्य पर रोक लगा दी। प्रभु मंडल ने सुधाकर मंडल पर विद्यासागर लाइब्रेरी का दीवार जोर जबदस्ती तोड़ने व गलत कागजात बनाकर जमीन हड़पने का प्रयास करने का आरोप लगाया है। जो कि पूर्व से ही बुनियादी विद्यालय का नाम से संचालित भवन है।

chat bot
आपका साथी