सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी

कुंडहित (जामताड़ा) आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर महिला सशक्तीकरण व सामुदायिक संगठ

By JagranEdited By: Publish:Wed, 22 Sep 2021 07:50 PM (IST) Updated:Wed, 22 Sep 2021 07:50 PM (IST)
सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी
सामुदायिक प्रशिक्षण केंद्र से महिलाएं आत्मनिर्भर बनेंगी

कुंडहित (जामताड़ा) : आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर महिला सशक्तीकरण व सामुदायिक संगठनों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को कुंडहित प्रखंड परिसर में समुदाय संचालित प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया गया। प्रखंड परिसर में गड़जोड़ी आजीविका संकुल संगठन के तत्वावधान में बनाए गए प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन जिप सदस्य भजहरि मंडल, सुभद्रा बाउरी, मुखिया विमला हांसदा, गीता पहाड़िया ने संयुक्त रूप से फीता काटकर व दीप जलाकर किया।

जिप सदस्य भजहरि मंडल ने महिलाओं को स्वरोजगार करने को कहा। कहा कि महिलाओं का सशक्तीकरण होने से अब नारी अबला नहीं सबला हो रही हैं। लोगों को लघु व कुटीर उद्योग लगाने के साथ स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित कर पारंगत बनाने में यह केंद्र एक मंच बनेगा। महिलाएं प्रशिक्षण के उपरांत स्वरोजगार कर परिवार की आर्थिक सहायता करने में सहयोग कर सकती हैं। आजादी के अमृत महोत्सव 15 अगस्त 2022 को मनाया जाएगा उस दिन देश के आजादी का 75 वर्ष पूरा हो जाएगा। आजादी के 75 साल में हम लोगों ने क्या किए और किन-किन क्रांतिकारी नेताओं की बदौलत हमारा देश आजाद हुआ, इन सभी बातों का हम लोग मंथन करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य देश की जनता के अंदर राष्ट्रभक्ति जगानी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश की महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं है। मौक पर बीपीओ विशेश्वर माजी सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी