पुस्तकालय में तैयारी कर अपना लक्ष्य हासिल करें बच्चे

पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार की पुस्तक उपलब्ध होगी। इसका लाभ गांव के बच्चे लें। विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर अपना लक्ष्य हासिल कर समाज व जिले का नाम रोशन करें।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 06:30 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 06:30 PM (IST)
पुस्तकालय में तैयारी कर अपना लक्ष्य हासिल करें बच्चे
पुस्तकालय में तैयारी कर अपना लक्ष्य हासिल करें बच्चे

बिदापाथर/नाला (जामताड़ा) : कार्यपालक दंडाधिकारी कंचन कुमार भुदोलिया ने शुक्रवार को फतेहपुर प्रखंड की धसनिया पंचायत में सामुदायिक पुस्तकालय का उद्घाटन किया। भुदोलिया ने पुस्तकालय कमेटी के सदस्यों के साथ बैठक कर इसका बेहतर उपयोग करने का सुझाव दिया ताकि बच्चों का भविष्य उज्ज्वल हो सके।

उन्होंने कहा कि पुस्तकालय में विभिन्न प्रकार की पुस्तक उपलब्ध होगी। इसका लाभ गांव के बच्चे लें। विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर अपना लक्ष्य हासिल कर समाज व जिले का नाम रोशन करें। बीडीओ मुकेश कुमार ने कहा कि पुस्तकालय संचालन की जिम्मेदारी कमेटी की है। इसमें ग्रामीणों की सहयोग जरूरी है। पुस्तकालय का संचालन सुविधानुसार करें। समय-समय विभिन्न विभाग के पदाधिकारी भी बच्चों को पढ़ाने आएंगे। प्रमुख किरण कुमारी बेसरा ने कहा कि पहले गरीब बच्चों की पढ़ाई पुस्तक की कमी के कारण बाधित होती थी, अब पुस्तकालय से यह कमी दूर होगी। मौके पर मुखिया राम मुर्मू, कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, शिव ठाकुर सोरेन, मनोज यादव, अजय यादव, अमर यादव, सुबल महतो, जुनी जुबली, अदरेश सिंह आदि उपस्थित थे।

पुस्तकालय के लिए पंस मद से खरीदी जाएगी किताब : शुक्रवार को नाला प्रखंड कार्यालय के सभागार में विकास कार्यो में गति लाने को लेकर कार्यकारी समिति की बैठक संपन्न हुई। प्रमुख जियाराम हेंब्रम की अध्यक्षता में संपन्न बैठक में पिछली बैठक में लिए गए प्रस्तावों की समीक्षा की गई। बैठक में बीडीओ कौशल कुमार भी थे। पंचायत समिति सदस्यों ने क्षेत्र से संबंधित समस्याएं रखीं। कहा कि बैठक किसी भी विभाग का हो, प्रमुख को सूचना देना अनिवार्य है। पुस्तकालय के लिए पंस मद से पां-पांच हजार रुपये की किताबें खरीदने का निर्णय लिया गया।

पंचायत समिति सदस्य गुलशन अली ने सदन में उठाया कि नाला बस पड़ाव में शौचालय का संचालन नहीं करना विभाग की मनमानी है। संबंधित कनीय अभियंता को शौचालय का संचालन करने को लेकर पहल करने का निर्देश दिया गया। कृषि ऋण माफी योजना का लाभ किसानों को देने, बैंक की गाइडलाइन को सार्वजनिक करने की मांग की गई। नव निर्मित सार्वजनिक पुस्तकालयों में पंचायत समिति के मद से किताब उपलब्ध कराने पर भी बल दिया गया। पांच-पांच हजार रुपये की किताब उपलब्ध कराने में सहमति बनी। प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में शौचालय मरम्मत का निर्णय लिया गया। इसके अलावा शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग पेयजल, आपूर्ति विभाग आदि की योजनाओं की समीक्षा की गई। विकास योजनाओं में गति लाने को लेकर प्रस्ताव पारित किया गया। मौके पर उपप्रमुख सावित्री माजि, पंचायत समिति सदस्य, अशोक बाउरी, अदालत मोहली,अमीर मोहली, विधायक प्रतिनिधि बासुदेव हांसदा डॉ. नदिया नंद मंडल, जितेन राउत, महेश वर्णवाल, बीसीओ जन मरांडी, कृषि पदाधिकारी निमाई देवांसी कनीय अभियंता कुंदन कुमार, रामजतन मुर्मू आदि थे।

chat bot
आपका साथी