जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिग पर दखल दे केंद्र सरकार : वीरेंद्र मंडल

जामताड़ा घटनाएं कहीं भी हो इसका असर समाज के अंतिम व्यक्ति तक होता है। ये बातें जम्मू-कश्मी

By JagranEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 06:53 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 06:53 PM (IST)
जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिग पर दखल दे केंद्र सरकार : वीरेंद्र मंडल
जम्मू-कश्मीर में टारगेट किलिग पर दखल दे केंद्र सरकार : वीरेंद्र मंडल

जामताड़ा : घटनाएं कहीं भी हो इसका असर समाज के अंतिम व्यक्ति तक होता है। ये बातें जम्मू-कश्मीर एवं बांग्लादेश में हुए हिदुओं पर अत्याचार व निर्मम हत्या पर निराशा व्यक्त करते हुए मंगलवार को नारायणपुर क्षेत्र के पाबिया में कार्यकर्ताओं की बैठक के दौरान भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने कहीं। मंडल भाजपा के सौजन्य से आयोजित कार्यकर्ताओं कि बैठक में शामिल होने पहुंचे थे। उन्होंने कहा जम्मू-कश्मीर में एक साजिश के तहत प्रवासी मजदूरों खासकर हिदू समाज के मजदूरों का टारगेट किलिग किया जा रहा है। इससे पाकिस्तान परस्त आतंकवादियों की बौखलाहट दिखाई पड़ती है।

उन्होंने बांग्लादेश में हिदुओं पर अत्याचार, पश्चिम बंगाल में हो रहे भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर रोष व्यक्त करते हुए केंद्र से मामले में दखल देने की मांग की। उन्होंने उपस्थित कार्यकर्ताओं को जिले में बढ़ रहे लव जिहाद की घटना पर चेताया। पीढ़ी को प्रलोभन से बचने की सलाह दी। कहा समाज के हर वर्ग को इन घटनाओं से सावधान रहने की आवश्यकता है।

मंडल ने विधायक इरफान अंसारी के संरक्षण में जिले में तुष्टीकरण बढ़ने का आरोप लगाया। उन्होंने जामताड़ा विधानसभा के आदिवासियों को ठगने का आरोप लगाया। मंडल ने आदिवासियों को स्वावलंबी बनाने के स्थान पर लाभकारी योजनाओं से आदिवासियों को वंचित रखने का आरोप विधायक पर लगाया। गहरी होती बिजली संकट पर अफसोस व्यक्त किया। मंडल ने कहा कि भाजपा के तत्कालीन रघुवर दास के शासनकाल में हुई बिजली सुधार के कारण राज्य के साथ-साथ जामताड़ा जिलेभर के विद्युत उपभोक्ताओं को 24 घंटा बिजली मिलती थी। जो अब त्योहारों पर भी बिजली नहीं मिल पा रही है। लोग अंधेरे में जीने के लिए मजबूर है। इरफान अंसारी का इस विषय में चुप्पी यह बताने के लिए काफी है, कि जिले वासियों के परेशानियों से विधायक को कोई लेना देना नहीं है। आखिर बिजली जा कहां रही है। यह जांच का विषय है। जामताड़ा जिला प्रशासन से बिजली सुधार की मांग की। अन्यथा आंदोलन करने की चेतावनी दी। भाजपा जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने जिले में हो रही भेदभाव पूर्ण विकास, लव जिहाद बिजली संकट, तुष्टीकरण, भाई भतीजावाद, भ्रष्टाचार पर रोष व्यक्त करते हुए कार्यकर्ताओं को आवश्यकता पड़ने पर आंदोलन के लिए भी तैयार रहने को कहा।

मौके पर जिला भाजपा महामंत्री सुमित सरण, जिला मंत्री कुणाल सिंह, कार्तिक भंडारी, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत प्रसाद यादव, अंकित शर्मा, बुधराज, स्वर्ण मंडल, महामंत्री द्वारिका प्रसाद सिंह, राजेंद्र सिंह, राजेन मंडल, सुमन दुबे, राजू मंडल, संजय पोद्दार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी