बंद है नगर पर्षद कार्यालय का सीसीटीवी कैमरा, मदर बोर्ड खराब

संवाद सूत्र मिहिजाम (जामताड़ा) नगर पर्षद कार्यालय में सुरक्षा को ध्यान में रखकर सीसीटीवी कै

By JagranEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 06:51 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 06:51 PM (IST)
बंद है नगर पर्षद कार्यालय का 
सीसीटीवी कैमरा, मदर बोर्ड खराब
बंद है नगर पर्षद कार्यालय का सीसीटीवी कैमरा, मदर बोर्ड खराब

संवाद सूत्र, मिहिजाम (जामताड़ा) : नगर पर्षद कार्यालय में सुरक्षा को ध्यान में रखकर सीसीटीवी कैमरा से लैस किया गया है। परंतु रखरखाव के अभाव में इन दिनों सभी सीसीटीवी कैमरा अपनी आंखे बंद किए हुए है। कार्यालय के अति संवेदनशील स्थान कंप्यूटर कक्ष में एक, बैठक कक्ष में दो, नाजिर कक्ष सहित कार्यपालक कक्ष में कैमरा लगाए गए हैं। सभी कैमरा का नियंत्रण कार्यपालक पदाधिकारी कक्ष से होता है। नगर पर्षद कार्यालय सूत्रों ने बताया कि सीसीटीवी कैमरा नियंत्रण के लिए लगाए गए कंप्यूटर का मदर बोर्ड में खराबी आने के कारण महीने से बंद पड़ा है। कैमरा बंद रहने से कार्यालय में रखे आवश्यक कागजात व दूसरी सामग्री की सुरक्षा पर खतरा है। हालांकि अभी तक कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली है।

नगर पर्षद अध्यक्ष कमल गुप्ता ने बताया कि कंपनी के लोगों को सूचना दी गई थी। अभी तत्काल में सीसीटीवी से संबंधित जानकार से इसे ठीक करवा कर जल्द चालू करवा जाएगा। सुरक्षा के लिए कैमरों का काम करना जरूरी है।

chat bot
आपका साथी