समय पर गुणवत्ता युक्त आवास का करें निर्माण

जामताड़ा नप जामताड़ा क्षेत्र के वार्ड संख्या छह स्थित पांडेडीह मोहल्ला में गुरुवार को स्वीकृ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 08:29 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 08:29 PM (IST)
समय पर गुणवत्ता युक्त आवास का करें निर्माण
समय पर गुणवत्ता युक्त आवास का करें निर्माण

जामताड़ा : नप जामताड़ा क्षेत्र के वार्ड संख्या छह स्थित पांडेडीह मोहल्ला में गुरुवार को स्वीकृत पीएम आवास के लाभुकों ने आवास निर्माण के पूर्व सामूहिक भूमि पूजन किया। आवास स्वीकृति प्राप्त लाभार्थियों के आमंत्रण पर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र मंडल भूमि पूजन स्थल पर पहुंचे। मंडल ने कहा कि जामताड़ा नगर पंचायत में लोगों को सार्वजनिक विकास कार्यो का लाभ तो मिल ही रहा है। व्यक्तिगत व पारिवारिक विकास भी हो रहा है। पीएम आवास योजना से लाभान्वित व्यक्ति चाहे वह जमाबंदी भूमि के रैयत हो या दान पत्र भूमि के, सबको सुलभ हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कहना है सबका साथ और सबका विकास। इसी मूल मंत्र के साथ जामताड़ा नगर पंचायत भी सबका साथ और सबका विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। मंडल ने बताया कि जामताड़ा नगर में लगभग हर मोहल्ले में सड़क नाली, आवास जैसे हर समस्या का निदान हो रहा है। यह विकास का क्रम निरंतर चलते रहेगा। मंडल ने नगर पंचायत के निरंतर विकास के लिए सहयोग करने को लेकर जनता के प्रति प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यक्रम में वार्ड नंबर छह की वार्ड पार्षद पुष्पा कुमारी के साथ पीएम आवास के लाभुक व स्थानीय लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी