कोडरमा सांसद को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने से भाजपाइयों में खुशी

फतेहपुर (जामताड़ा) झारखंड के कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने प

By JagranEdited By: Publish:Thu, 08 Jul 2021 06:02 PM (IST) Updated:Thu, 08 Jul 2021 06:02 PM (IST)
कोडरमा सांसद को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने से भाजपाइयों में खुशी
कोडरमा सांसद को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने से भाजपाइयों में खुशी

फतेहपुर (जामताड़ा) : झारखंड के कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को केंद्रीय मंत्री बनाए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बधाई दी है। भाजपा के जिला मंत्री मनोज गोस्वामी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को आभार व्यक्त करते हुए कहा कि झारखंड की कोडरमा सांसद जुझारू व संघर्षशील नेता रही हैं। उन्हें केंद्रीय राज्यमंत्री के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। भाजपा नेता विष्णु मंडल ने कहा कि कोडरमा सांसद सीमावर्ती प्रखंड मसलिया के आजमेरी गांव की बेटी है। केंद्रीय मंत्री बनाए जाने से झारखंड के भाजपा कार्यकर्ता समेत स्थानीय कार्यकर्ताओं में भी खुशी है। इसके अलावा मंडल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी, अमरजीत बर्मन, निवास कुमार यादव ने भी कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी को बधाई दी।

chat bot
आपका साथी