भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएंगे केंद्र सरकार की उपलब्धियां

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) भाजपा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण काल में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 10 Jul 2021 07:32 PM (IST) Updated:Sat, 10 Jul 2021 07:32 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएंगे केंद्र सरकार की उपलब्धियां
भाजपा कार्यकर्ता जन-जन तक पहुंचाएंगे केंद्र सरकार की उपलब्धियां

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) : भाजपा कार्यकर्ता कोरोना संक्रमण काल में केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धि को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेंगे। केंद्र सरकार की सफलता और हेमंत सरकार की विफलता को नारायणपुर प्रखंड के भाजपाई टोली बनाकर पहुंचाने का कार्य रविवार से शुरू करेंगे। इसकी तैयारी को ले अग्रसेन भवन नारायणपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं की अहम बैठक मंडल अध्यक्ष संजय ओझा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। इसमें मुख्य रूप से पार्टी नेता वीरेंद्र मंडल, जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह तथा महामंत्री सुमित शरण ने भी भाग लिया।

वीरेंद्र मंडल ने कहा कि इस कोरोना महामारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रवासी मजदूरों के लिए जो कार्य किया है वह सराहनीय है। भारत आज एक मजबूत हाथों में है जिसका प्रतिफल सभी को मिल रहा है। पीएम ने इस कोरोना काल में प्रवासी मजदूरों को निश्शुल्क खाद्यान्न, दवा आदि की व्यवस्था दी। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी में विश्व पटल पर अद्वितीय नेता के रूप में प्रधानमंत्री मोदी का नाम हो रहा है। पूरे देश की जनता इनके कार्यो को लेकर साधुवाद दे रही है।

केंद्र सरकार ने इस विकट परिस्थिति में दीपावली तक निश्शुल्क राशन देने का घोषणा किया है और झारखंड सरकार हाथ पर हाथ देकर बैठी हुई है। हेमंत सरकार सही समय पर सही दिशा में कार्य करती तो इतनी बड़ी संख्या में लोगों की जान नहीं जाती, केवल अनर्गल बयानबाजी करके अपनी सत्ता का दुरुपयोग करते जा रहे हैं। उन्होंने तमाम कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने को अपील किया। मौके पर मुकेश पांडेय, जावेद अंसारी श्रीनिवास मंडल, दीपक सिन्हा, संजय पोदार, सरजू पंडित, श्यामसुंदर राय, कुबेर सिंह, संजय मंडल, मनोज मंडल आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी