भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

नारायणपुर (जामताड़ा) रविवार को नारायणपुर में भाजपा कार्यकर्ता संजय ओझा कालीचरण दास

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 04:31 PM (IST) Updated:Sun, 27 Sep 2020 04:31 PM (IST)
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात
भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात

नारायणपुर (जामताड़ा): रविवार को नारायणपुर में भाजपा कार्यकर्ता संजय ओझा, कालीचरण दास, श्रीनिवास मंडल, पंचम मंडल आदि ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। इसमें प्रधानमंत्री ने विभिन्न मुद्दों पर अपनी बातें रखी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि हम लोगों ने प्रधानमंत्री के बात को सुना और उसे आत्मसात करने का प्रयास किया है। उनके बताए तथ्यों को अमल में लाकर समाज सेवा करने का संकल्प लिया है। आज के परिपेक्ष्य में प्रधानमंत्री की बातें बिल्कुल सही है और उसे अपने जीवन में उतारना आवश्यक भी हो गया है। प्रधानमंत्री के मन की बात को सुनने के लिए जनता का रुझान लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

chat bot
आपका साथी