भाजपाइयों ने नारायणपुर में मन की बात सुनी

नारायणपुर (जामताड़ा) रविवार को नारायणपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्र

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Jun 2021 04:40 PM (IST) Updated:Sun, 27 Jun 2021 04:40 PM (IST)
भाजपाइयों ने नारायणपुर में मन की बात सुनी
भाजपाइयों ने नारायणपुर में मन की बात सुनी

नारायणपुर (जामताड़ा) : रविवार को नारायणपुर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। जिला मीडिया सह प्रभारी मुकेश पांडेय, प्रखंड अध्यक्ष संजय ओझा, महामंत्री सरजू पंडित, चिनिवास मंडल आदि ने पीएम के मन की बात सुनी। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री के मन की बात आत्मसात करने योग्य है। मन की बात के माध्यम से वे सीधे लोगों से जुड़ते हैं साथ ही बात करके जनता की कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी प्राप्त करते हैं। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता उनकी कही बात और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं। पूरे भारतीय राजनीति में नरेंद्र मोदी पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जो एक-एक व्यक्ति से जुड़कर उनकी समस्याओं से अवगत होते हैं और समस्या का समाधान करने का प्रयास करते हैं। इन्हीं कारणों से इनकी छवि आज विश्व पटल पर प्रथम नेता के रूप में है। विश्व में भारत का कद और प्रतिष्ठा प्रधानमंत्री के कारण काफी बढ़ी है।

chat bot
आपका साथी