भाजपाई खेतों में प्रदर्शन करेंगे कल

जामताड़ा राज्य सरकार की नीतियें के विरोध समेत किसानों के मुद्दों पर जिले के भाजपाई 1

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 07:44 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 07:44 PM (IST)
भाजपाई खेतों में प्रदर्शन करेंगे कल
भाजपाई खेतों में प्रदर्शन करेंगे कल

जामताड़ा : राज्य सरकार की नीतियें के विरोध समेत किसानों के मुद्दों पर जिले के भाजपाई 18 जून को सुबह आठ बजे से 11.00 बजे तक जामताड़ा जिले के खेतों में धरना प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को यहां यह घोषणा करते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि जिला में किसानों के मुद्दे पर भाजपा कार्यकर्ता खेतों में उतरेंगे। राज्यभर के किसानों के धान क्रय कर धान बकाया का भुगतान नहीं किए जाने के खिलाफ यह प्रदर्शन होगा। राज्य सरकार को उनकी गलत नीतियों को आइना दिखाया जाएगा।

जिलाध्यक्ष सोमनाथ ने कहा कि किसानों का धान का बकाया का भुगतान नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है। बीते वर्ष धान की अच्छी फसल होने के किसान काफी खुश और उत्साहित थे। झारखंड के मुख्यमंत्री के निर्देश पर नवंबर में किसानों से धान क्रय कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। एक सप्ताह बाद कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और सरकार के मंत्री रामेश्वर उरांव ने जारी आदेश में नमी युक्त धान का कारण बताकर मुख्यमंत्री के आदेश को दरकिनार किया। नतीजतन किसानों के धान घर में सड़ रहे हैं जबकि बकाया धान का भी भुगतान भी नहीं हुआ। अब इस वर्ष धान बुवाई का काम एक सप्ताह के अंदर शुरू होने वाला है, लेकिन खरीदे गए धान का पैसा अब तक किसानों को नहीं मिला। कोरोना संकट के बीच किसानों की समस्या को भाजपा नजदीक से महसूस कर रही है। इसलिए भाजपा किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और अब आंदोलन करेगी।

chat bot
आपका साथी