भाजपा ने आक्सीजन है वरदान मिशन के तहत पौधे लगाए

फतेहपुर (जामताड़ा) प्रदेश भाजपा द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मंडलों व बूथ

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 07:54 PM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 07:54 PM (IST)
भाजपा ने आक्सीजन है वरदान मिशन के तहत पौधे लगाए
भाजपा ने आक्सीजन है वरदान मिशन के तहत पौधे लगाए

फतेहपुर (जामताड़ा) : प्रदेश भाजपा द्वारा निर्देशित कार्यक्रम के तहत जिले के सभी मंडलों व बूथ स्तर पर पौधारोपण का कार्यक्रम किया जा रहा है। फतेहपुर भाजपा मंडल ने दैनिक जागरण के आक्सीजन है वरदान मिशन को भी इस अभियान से जोड़ा है। इसके तहत त शनिवार को फतेहपुर मंडल के मंझलाडीह ग्राम में भाजपा जिला मंत्री सह जिला कार्यक्रम प्रभारी मनोज गोस्वामी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण किया। जिला मंत्री ने कहा कि कोरोना महामारी के दौरान संक्रमित लोगों में ऑक्सीजन का क्या महत्व है इसे महसूस किया। ऑक्सीजन की कमी ना हो इसके लिए सभी को पौधारोपण करना चाहिए। पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए भी पौधारोपण जरूरी है। कहा कि मंझलाडीह गांव में नीम का पौधा लगाया गया। साथ ही इसकी संरक्षण करने की जवाबदेही भी स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं को दी गई है। सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर छह जुलाई तक पौधारोपण का कार्यक्रम चला कर पूरे जिले भर में 1500 पौधे लगाएंगे।

chat bot
आपका साथी