भाजपा ने संविधान गौरव अभियान के तहत क्विज का आयोजन

मिहिजाम (जामताड़ा) भारतीय जनता पार्टी संविधान गौरव अभियान के तहत स्थानीय बेसिक स्कूल प्रांगण

By JagranEdited By: Publish:Sat, 04 Dec 2021 07:22 PM (IST) Updated:Sat, 04 Dec 2021 07:22 PM (IST)
भाजपा ने संविधान गौरव अभियान के तहत क्विज का आयोजन
भाजपा ने संविधान गौरव अभियान के तहत क्विज का आयोजन

मिहिजाम (जामताड़ा) : भारतीय जनता पार्टी संविधान गौरव अभियान के तहत स्थानीय बेसिक स्कूल प्रांगण में शनिवार को अनुसूचित जाति मोर्चा की ओर से क्विज का आयोजन किया गया। इसमें सौ मिनट में सौ प्रश्नों को हल करना था। प्रतियोगिता में नगर पर्षद क्षेत्र के प्रतिभावान विद्यार्थियों ने भाग लिया। भाजपा जिला महामंत्री प्रकाश रजक के नेतृत्व में आयोजित प्रतियोगिता के लिए धर्मेद्र गुप्ता को बतौर निरीक्षक नियुक्त किया गया था। मौके पर नगर अध्यक्ष मुकेश यादव, नगर मंत्री सिद्धेश्वर दास, निखिल शर्मा, बिटू सिंह व अन्य भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित हुए।

chat bot
आपका साथी