भाजपा मंडल इकाई ने दैनिक जागरण के सहयोग से किया पौधारोपण

फतेहपुर (जामताड़ा) फतेहपुर भाजपा मंडल ने दैनिक जागरण के आक्सीजन है वरदान मिशन के तह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 07:53 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 07:53 PM (IST)
भाजपा मंडल इकाई ने  दैनिक जागरण के सहयोग से किया पौधारोपण
भाजपा मंडल इकाई ने दैनिक जागरण के सहयोग से किया पौधारोपण

फतेहपुर (जामताड़ा): फतेहपुर भाजपा मंडल ने दैनिक जागरण के आक्सीजन है वरदान मिशन के तहत श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस पर पौधारोपण किया। फतेहपुर मंडल में निर्धारित 500 पौधे लगाने का संकल्प लिया गया है। जिला मंत्री मनोज गोस्वामी ने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर से छह जुलाई जयंती तक क्रम वार सभी पंचायतों में पौधारोपण कार्यक्रम किया जाएगा। अभी सागवान का पौधा लगाया गया। आगे बरगद, पीपल भी लगाए जाएंगे। इसके लिए पंचायत प्रभारी नियुक्त किया गया है। इनमें फतेहपुर के लिए केदार मंडल को, अगेया सरमुंडी निवास कुमार यादव, सीमलाडांगल राजेश मंडल, असनबेरिया विष्णु राणा, बमनडीहा निरेन पाल, जामजोड़ी निर्मल भंडारी, बानरनाचा सुबोध झा, वनुडीह के लिए गया प्रसाद मंडल को प्रभारी बनाया गया है। साथ ही पूरे क्षेत्र में प्लास्टिक रहित जन जागरण अभियान भी चलाया जाएगा। पौधारोपण के मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला मंत्री अकराऊल अंसारी, सोमनाथ खां आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी