भाजपा किसान मोर्चा ने दिया खेत में धरना

नाला (जामताड़ा) भाजपा के किसान मोर्चा के द्वारा शुक्रवार को धोबना पंचायत अंतर्गत केवलजुड़िया

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:23 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:23 PM (IST)
भाजपा किसान मोर्चा ने दिया खेत में धरना
भाजपा किसान मोर्चा ने दिया खेत में धरना

नाला (जामताड़ा): भाजपा के किसान मोर्चा के द्वारा शुक्रवार को धोबना पंचायत अंतर्गत केवलजुड़िया गांव में किसानों के समर्थन में राज्य किसान नीती के विरुद्ध खेत पर धरना-प्रदर्शन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष कृष्णा मंडल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला मंत्री सह नाला मंडल प्रभारी रंजित तिवारी उपस्थित थे। इस अवसर पर प्रदेश में किसानों की दुर्दशा पर राज्य सरकार के विरुद्ध नारेबाजी की गई। जिला मंत्री रंजीत तिवारी ने कहा कि राज्य सरकार किसानों से किए गए चुनावी वायदे पूरी कर रही है। इस कार्यक्रम में सह प्रभारी मधुसूदन दत्त, कांचन राणा, रामपद घोष, तापस दास, दुलाल मरांडी सहित काफी संख्या में किसान मोर्चा के नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी