भाजपा ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

जामताड़ा : आदिवासी भारतीय समाज एवं संस्कृति का गहना है, जिसको संरक्षित करने की जरूरत है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Sep 2018 05:11 PM (IST) Updated:Wed, 12 Sep 2018 05:11 PM (IST)
भाजपा ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां
भाजपा ने मोदी सरकार की गिनाई उपलब्धियां

जामताड़ा : आदिवासी भारतीय समाज एवं संस्कृति का गहना है, जिसको संरक्षित करने की जरूरत है। भाजपा सरकार इस दिशा में कार्य कर रही है। मोदी सरकार आदिवासियों के कल्याण एवं विकास के लिए कटिबद्ध है। ये बातें भाजपा के प्रदेश प्रतिनिधि विरेंद्र मंडल ने बुधवार को मोहरा में आयोजित आदिवासियों की बैठक में दी।

पूर्व नपं अध्यक्ष मंडल ने विधायक डॉ. इरफान अंसारी पर विकास के मामले में आदिवासी समाज की अनदेखी करने का आरोप लगाया। मंडल ने कहा कि जब कांग्रेस नीत यूपीए गठबंधन का शासन था तब आदिवासी क्षेत्र में न तो बिजली थी न पानी की व्यवस्था थी, न सड़कें थीं और न ही स्वास्थ्य की समुचित सुविधा। वर्ष 2012 में जब देश में कांग्रेस नीत यूपीए का शासन था देश के युवाओं में आक्रोश था। महिलाएं अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही थी। आदिवासी समाज पर अत्याचार बढ़ रहा था। अर्थव्यवस्था के सारे मापदंड नीचे चले गए थे। नीतिगत फैसले नहीं हो रहे थे। इस परिस्थिति में देश की जनता ने देश के बेहतर भविष्य के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व सरकार बनाई और उनके हाथों में देश की बागडोर सौंपने का काम किया। भाजपा सरकार में भारत दुनिया की सबसे तेज गति से विकास करने वाली अर्थव्यवस्था बना है। सभी वर्गों का विकास हो रहा है। आदिवासी नेता संजय मुर्मू ने भाजपा को फिर से सत्तासीन करने का आह्वान किया। अध्यक्षता भाजपा एसटी मोर्चा के जिलाध्यक्ष निर्मल सोरेन ने की। मौके पर मांझी हड़ाम जोहान टुडू, नाईकी साहेबलाल मरांडी, पराणिक शिवलाल मुर्मू, रामलाल मरांडी, शिबु मुर्मू सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी