भाजपा ने अधिवक्ता के सहयोगी मुंशी के बीच राशन बांटे

जामताड़ा वैश्विक कोरोना महामारी की विषम परिस्थिति में अधिवक्ता के सहयोगी मुंशी की समस्याआ

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:51 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:51 PM (IST)
भाजपा ने अधिवक्ता के सहयोगी मुंशी के बीच राशन बांटे
भाजपा ने अधिवक्ता के सहयोगी मुंशी के बीच राशन बांटे

जामताड़ा : वैश्विक कोरोना महामारी की विषम परिस्थिति में अधिवक्ता के सहयोगी मुंशी की समस्याओं के निदान को लेकर भाजपा जिला कमेटी ने सेवा ही संगठन कार्यक्रम के तहत गुरुवार को पुराना कोर्ट कोर्ट परिसर में सूखा खाद्य सामग्री का वितरण किया। भाजपा नेता बीरेंद्र मंडल ने जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह की मौजूदगी में कोर्ट परिसर में अधिवक्ता के सहयोगी मुंशी के बीच खाद्यान्न वितरण किया। गया।

भाजपा जिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि मुंशी भाइयों को सामग्री बांटी गई। प्रदेश भाजपा के निर्देश पर पूरे झारखंड प्रदेश में कार्यक्रम चल रहा है। इसी बाबत जामताड़ा में भी सेवा ही संगठन के तहत भाजपा के कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों को आवश्यक सामग्री मुहैया करवा रहे हैं। कहा कि महामारी के कारण गंभीर परिस्थिति उत्पन्न हो गई है। झारखंड सरकार को लोगों के तकलीफ में आगे बढ़कर खड़ा होना चाहिए, परंतु सरकार ऐसी गंभीरता नहीं दिखा रही। जामताड़ा जिले में महामारी और लॉकडाउन के कारण काफी लोग बेरोजगार व असहाय महसूस कर रहे हैं। सरकार को इस वक्त आगे आकर रोजगार का प्रबंध करना चाहिए। मौके पर भाजपा के उपाध्यक्ष सुकुमार सरखेल, नगर अध्यक्ष पिटू गुप्ता, जावेद अंसारी, टिकू नायक सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी