बाइक चोरी की शिकायत दर्ज

मिहिजाम (जामताड़ा) गुरुवार रात्रि में रेल पार स्थित मालपाड़ा स्कूल के निकट से एक स्पलेंडर प्लस बाइक (जेएच 21 ई 4453) को चोरों ने उड़ा लिया। बाइक मालिक मनोज कुमार यादव ने इस संदर्भ में शुक्रवार की सुबह थाना में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 07:01 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 07:01 PM (IST)
बाइक चोरी की शिकायत दर्ज
बाइक चोरी की शिकायत दर्ज

मिहिजाम (जामताड़ा) : गुरुवार रात्रि में रेल पार स्थित मालपाड़ा स्कूल के निकट से एक स्पलेंडर प्लस बाइक (जेएच 21 ई 4453) को चोरों ने उड़ा लिया। बाइक मालिक मनोज कुमार यादव ने इस संदर्भ में शुक्रवार की सुबह थाना में बाइक चोरी की शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार बताया जाता है कि मनोज कुमार यादव अपने घर कुर्मीपाड़ा रामुखटाल से बाइक लेकर अपने मित्र के यहां शादी में गए हुए थे। बाइक मालपाड़ा स्कूल के निकट खड़ी की थी। हैंडल लॉक होने के बावजूद चोरों ने हैंडल लॉक तोड़कर बाइक चोरी कर ली। मालूम हो कि मनोज कुमार यादव सहारा एजेंट का कार्य करते हैं इसके अलावा राजकीय बुनियादी विद्यालय का विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हैं। गौरतलब हो कि इससे कुछ दिन पूर्व पाल बगान स्थित सहारा फ्रेंचाइजी कार्यालय के समक्ष खड़ी अजीत कुमार शर्मा का स्पलेंडर प्रो बाइक भी चोरों ने उड़ा लिया था।

chat bot
आपका साथी