आलम महिला मंडल से राशन लेने से लाभुकों ने किया इन्कार

फतेहपुर (जामताड़ा) फतेहपुर पंचायत के बनगढ़ी गांव के लाभुक आलम महिला मंडल से राशन ल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 09:27 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 09:27 PM (IST)
आलम महिला मंडल से राशन लेने से लाभुकों ने किया इन्कार
आलम महिला मंडल से राशन लेने से लाभुकों ने किया इन्कार

फतेहपुर (जामताड़ा) : फतेहपुर पंचायत के बनगढ़ी गांव के लाभुक आलम महिला मंडल से राशन लेने से इन्कार कर दिया है। लाभुक रसीद मियां, क़ुर्बान अंसारी, कासिम मियां, खातुर मियां, कासिम मियां, सागमुदिन मियां, ताउस मियां, समेत दर्जनों लोगों ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से लिखित आवेदन दिया है।

लाभुकों ने बताया कि यह दुकान 2016 से ही बंद है। अब फिर से यह दुकान चालू करने के लिए एक व्यक्ति जोर लगा रहा है। आरोप लगाया कि वह व्यक्ति प्रखंड के विभाग से मिलीभगत कर यह प्रयास कर रहा है। अगर विभाग उस दुकान को फिर से चालू कर भी देता है तो उस दुकान में राशन किसी परिस्थिति में नहीं लेंगे। इस समस्या को लेकर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को भी लिखित आवेदन दिया गया है। कहा कि पहले जब यह दुकान चालू थी उस वक्त दुकानदार लाभुकों से गाली-गलौज करता था। इधर समूह की महिला मदीना बीबी, मजलूम बीबी, चांदमणि देवी, कदबानू बीबी किसी भी हाल में दुकान नहीं खोलने की मांग की है। आरोप लगाया कि समूह का फर्जी कागजात तैयार कर दुकान शुरू करने की पहल हो रही है। ग्रामीणों ने जिला आपूर्ति पदाधिकारी से दुकान चालू नहीं करने की मांग की है ।

chat bot
आपका साथी