बीईईओ ने किया पुस्तकालय का निरीक्षण

नारायणपुर (जामताड़ा) नारायणपुर के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कैलाशपति पातर ने गुरु

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 05:10 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 05:10 PM (IST)
बीईईओ ने किया पुस्तकालय का निरीक्षण
बीईईओ ने किया पुस्तकालय का निरीक्षण

नारायणपुर (जामताड़ा) : नारायणपुर के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी कैलाशपति पातर ने गुरुवार को नारायणपुर के सामुदायिक पुस्तकालय का निरीक्षण किया। जब वे पुस्तकालय पहुंचे तब पुस्तकालय बंद था। बीईईओ ने कहा कि इस संबंध में पुस्तकालय संचालन समिति तथा पुस्तकालय में प्रतिनियुक्त शिक्षक से स्पष्टीकरण पूछा जाएगा। माकूल जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई भी होगी। सामुदायिक पुस्तकालय का बेहतर ढंग से संचालन होना चाहिए ताकि विद्यार्थियों को लाभ मिल सके। पुस्तकालय में ज्ञानवर्धक पुस्तकें उपलब्ध कराई गई है। प्रतिदिन पुस्तकालय खुलना चाहिए।

chat bot
आपका साथी