बीडीओ ने किया दाल-भात केंद्र का निरीक्षण

नारायणपुर (जामताड़ा) प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को नारायण

By JagranEdited By: Publish:Fri, 10 Jul 2020 05:54 PM (IST) Updated:Fri, 10 Jul 2020 05:54 PM (IST)
बीडीओ ने किया दाल-भात केंद्र का निरीक्षण
बीडीओ ने किया दाल-भात केंद्र का निरीक्षण

नारायणपुर (जामताड़ा) : प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव ने शुक्रवार को नारायणपुर ब्लॉक के पास स्थित मुख्यमंत्री दाल -भात केंद्र का निरीक्षण किया। केंद्र संचालक को सही से सबको योजना का लाभ देने की बात कही। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र सखी मंडल की महिलाओं को मिला है। इसलिए प्रतिदिन केंद्र पर महिलाएं भी उपस्थित रहें। दाल-भात केंद्र पर शुक्रवार की दोपहर 1 बजे तक 43 लोगों ने भोजन किया था। यहां प्रतिदिन मुफ्त में 200 लोगों को भोजन करवाया जाना है। बीडीओ ने कहा कि साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान दें। दाल-भात केंद्र की देखरेख के लिए किसी ब्लॉक के कर्मी को जवाबदेही दे दी जाएगी ताकि लोगों को समय पर और गुणवत्तापूर्ण भोजन मिल सके। निरीक्षण में बीडीओ ने दाल-भात केंद्र की पंजी, बनाए गए भोजन आदि का भी अवलोकन किया। मुख्यमंत्री दाल-भात केंद्र पर लोगों को मुफ्त में भोजन मिलने से लॉकडाउन और अब अनलॉक टू में लोगों को राहत मिल रही है।

chat bot
आपका साथी