बारिश में घर गंवा चुके ग्रामीण की प्रशासन ने ली सुध

दैनिक जागरण समाचार पत्र में दो अगस्त को नारायणपुर प्रखंड के पोस्ता ग्रामवासी अशोक मोदी का घर बारिश की भेंट चढ़ जाने व उसकी परेशानी की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव मोदी के घर पहुंचे।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 08:41 PM (IST) Updated:Tue, 04 Aug 2020 06:13 AM (IST)
बारिश में घर गंवा चुके ग्रामीण की प्रशासन ने ली सुध
बारिश में घर गंवा चुके ग्रामीण की प्रशासन ने ली सुध

संवाद सहयोगी, नारायणपुर (जामताड़ा): दैनिक जागरण समाचार पत्र में दो अगस्त को नारायणपुर प्रखंड के पोस्ता ग्रामवासी अशोक मोदी का घर बारिश की भेंट चढ़ जाने व उसकी परेशानी की खबर प्रकाशित होने के बाद प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव मोदी के घर पहुंचे। मोदी वहां सरकारी भवन में डेरा जमाए हुए थे। बीडीओ ने पूरी स्थिति की जानकारी ली और उन्हें आवास की सुविधा दिए जाने का भरोसा दिया। यहां बताते चलें कि अशोक मोदी का आधा घर तीन वर्ष पूर्व गिर गया था। शेष बचा घर भी बारिश की भेंट चढ़ गया। नतीजतन वे पोस्ता के सामुदायिक भवन में परिवार के साथ रह रहे हैं।

अशोक मोदी ने जागरण की पहल का तहे दिल से स्वागत करते हुए कहा कि अब आवास मिलने की उम्मीद बढ़ गई है। आवास प्लस की सूची में अशोक मोदी का नाम है और अब उस दिशा में जल्द उन्हें घर मुहैया करवाएगा। मोदी ने कहा कि सरकारी भवन में रहने में भी परेशानी हो रही है। अन्य कोई उपाय भी नहीं है। उन्होंने पीएम आवास के लिए काफी प्रयास किया परंतु सफलता नहीं मिल पाई थी। अब उम्मीद जगी है।

chat bot
आपका साथी