आंबेडकर आवास योजना को स्वीकृति दें

संवाद सहयोगी नाला (जामताड़ा) क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों में गति लाने को लेकर

By JagranEdited By: Publish:Mon, 13 Jul 2020 07:34 PM (IST) Updated:Tue, 14 Jul 2020 06:16 AM (IST)
आंबेडकर आवास योजना को स्वीकृति दें
आंबेडकर आवास योजना को स्वीकृति दें

संवाद सहयोगी, नाला (जामताड़ा): क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों में विकास कार्यों में गति लाने को लेकर सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सुनील कुमार प्रजापति ने मुखिया के साथ बैठक की। वित्तीय वर्ष 2020-21में क्षेत्र की सभी पंचायतों से आंबेडकर आवास योजना में योग्य लाभुकों का चयन कर स्वीकृति प्रदान करने का निर्देश दिया गया। कहा कि आवास के लिए भौतिक जांच कर आवश्यक कागजात कार्यालय में जमा करें। इसके अलावा अप्रतिबंधित मद से स्थानीय जरूरतों के मुताबिक योजना को चयनित कर स्वीकृति प्रदान करने का निर्देश दिया गया।

मुख्य रूप से जल संरक्षण, जल संचयन, पेयजल आपूर्ति एवं स्वच्छता से संबंधित योजनाओं का चयन करने का निर्देश दिया गया। इसमें सार्वजनिक शौचालय का भी निर्माण किया जा सकता है। प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी निमाई देवांसी, मुखिया नमिता बास्की, अम्बिका हेम्ब्रम, सोनामुनी मुर्मू, आदि समेत विभिन्न पंचायतों के मुखिया शामिल थे।

chat bot
आपका साथी