बीडीओ व रेंजर ने पौधे लगाए, संरक्षण का लिया संकल्प

नारायणपुर (जामताड़ा) विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नारायणपुर ब्लॉक प्रां

By JagranEdited By: Publish:Fri, 05 Jun 2020 07:42 PM (IST) Updated:Sat, 06 Jun 2020 06:22 AM (IST)
बीडीओ व रेंजर ने पौधे लगाए, संरक्षण का लिया संकल्प
बीडीओ व रेंजर ने पौधे लगाए, संरक्षण का लिया संकल्प

नारायणपुर (जामताड़ा) : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को नारायणपुर ब्लॉक प्रांगण में पौधारोपण किया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी महेश्वरी प्रसाद यादव, अंचलाधिकारी केदारनाथ सिंह, रेंजर अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से पौधे लगाए तथा इनके संरक्षण का संकल्प लिया। मौके पर अधिकारियों ने कहा कि आज इस बात की आवश्यकता है कि सभी लोग पांच-पांच पेड़ लगाएं तथा इनका अपने बाल बच्चों की भांति देखभाल करें।

अधिकारियों ने कहा कि पेड़-पौधे, जंगल-झाड़ है तभी मानव जीवन है। वर्ना इसकी परिकल्पना भी नहीं की जा सकती है। समय रहते हम लोगों को सचेत होने की आवश्यकता है। पौधे लगाने व संरक्षण की दिशा में पहल जरूरी है। पेड़ पौधे को काटे नहीं बल्कि इन्हें लगाएं और इनका संरक्षण करें। पेड़ पौधे से पर्यावरण को भी संरक्षण मिलता है। अंतत: इसका लाभ हमें ही होता है। इसलिए पेड़-पौधे का होना परम आवश्यक है। इसके लिए जन जागरूकता अभियान चलाए जाने की भी आवश्यकता है। विभाग की ओर से लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। विभाग ने वृहद पैमाने पर पौधारोपण का लक्ष्य निर्धारित किया है। इस अवसर पर पीएम आवास के समन्वयक तापस लायक, राजेश रजक, संतोष मंडल, बमशंकर दुबे, मो. हारूण आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी