महान समाज सुधारक थे बाबा साहेब

प्रखंड क्षेत्रों में बुधवार को बाबा साहेब की 130 वीं जयंती श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभिन्न क्षेत्रों में चौक चौराहों उनके प्रतिमा और निजी संस्थानों के साथ ही सरकारी संस्थानों में भी बाबा साहेब के तस्वीर पर पुष्पांजली दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 14 Apr 2021 06:56 PM (IST) Updated:Wed, 14 Apr 2021 06:56 PM (IST)
महान समाज सुधारक थे बाबा साहेब
महान समाज सुधारक थे बाबा साहेब

जागरण टीम, जामताड़ा : प्रखंड क्षेत्रों में बुधवार को बाबा साहेब की 130 वीं जयंती श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विभिन्न क्षेत्रों में चौक चौराहों, उनके प्रतिमा और निजी संस्थानों के साथ ही सरकारी संस्थानों में भी बाबा साहेब के तस्वीर पर पुष्पांजली दी गई। उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा का संकल्प लिया गया। उनके दिये गए मूल मंत्र शिक्षित बनो ,संगठित रहो, संघर्ष करो को जीवन में आत्मसात करने का आह्वान किया गया।

जीवनपर्यंत देश के उत्थान में जुटे रहे आंबेडकर

संवाद सहयोगी नारायणपुर (जामताड़ा) : संविधान के रचयिता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती नारायणपुर प्रखंड क्षेत्र में मनाई गई। भाजपा प्रखंड कमेटी ने कार्यक्रम आयोजित कर उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज की सेवा का संकल्प लिया। मौके पर वक्ताओं ने कहा कि बाबा साहेब के कार्य अनुकरणीय थे, उनके बताए मार्ग पर चलकर देश और समाज की सेवा का संकल्प हमें लेना चाहिए। उन्होंने देश को एक ऐसा संविधान दिया जिससे भारत मजबूत होकर विश्व पटल पर छाया। दलितों के उत्थान के लिए उन्होंने कार्य किया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष जावेद अंसारी, मुकेश पांडेय, सुशील पोद्दार, कालीचरण दास, दीपक , सरयू पंडित आदि उपस्थित थे।

मिहिजाम में याद किए गए आंबेडकर

मिहिजाम : नगर पर्षद कार्यालय में संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। इस मौके पर नगर पर्षद अध्यक्ष कमल गुप्ता व उपाध्यक्ष शांति देवी ने बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। नगर पर्षद प्रतिनिधि, सफाई कर्मी व कार्यालय कर्मी ने बारी-बारी से बाबा साहेब के तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए। वार्ड पार्षद विष्णु देव मुर्मू, अरुण यादव, रमेश कुमार रजक, महाबीर राय, कार्यालय कर्मी रामू बाउरी, देवाशीष चक्रवर्ती, बबलू शर्मा सफाई कर्मी बबलू हाड़ी, रंजीत हाड़ी, बंटी हाड़ी, भोला बाउरी, कपिल हाड़ी, कार्तिक हाड़ी आदि मौजूद थे।

दलितों के मसीहा व महान समाज सुधारक थे

फतेहपुर : फतेहपुर प्रखंड सचिवालय में डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी, सीओ पंकज कुमार व प्रमुख किरण कुमारी बेसरा, जेई बलदेव बानरा ने उनकी तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । बीडीओ ने कहा कि आंबेडकर स्वतंत्र भारत के संविधान निर्माता, दलितों के मसीहा, महान समाज सुधारक के साथ ही वे एक राष्ट्रीय नेता भी थे। इधर भाजपा प्रखंड कार्यालय में भी भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई गई। मौके पर जिला मंत्री टिकी सामंत ,मंडल अध्यक्ष प्रमोद गोस्वामी, महामंत्री निवास कुमार यादव , तीर्थ नाथ मंडल आदि उपस्थित थे ।

आंबेडकर क्लब ने श्रद्धासुमन अर्पित किया

करमाटांड़ : करमाटांड़ प्रखंड के अंतर्गत ताराबहाल पंचायत के कमारडीह में स्थित आंबेडकर चौक पर कुमारडीह आंबेडकर क्लब ने संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ भीमराव आंबेडकर की 130 वीं जयंती मनाई। मौके पर सभी ने बाबा साहेब की प्रतिमा के समक्ष पुष्प अर्पित किया। समाजसेवी परमेश्वर दास ने कहा कि बाबा साहब ने ना सिर्फ देश के संविधान को बनाया बल्कि समरसता के उस भाव को भी आगे बढ़ाया है, जो भारतीय संस्कृति का अभिन्न हिस्सा है। वे ऐसे महापुरुष थे जिन्होंने देश की अखंडता व एकता के लिए सतत प्रयास किए। उन्होंने ऐसे संविधान का निर्माण किया जिसमें से सभी वर्गों को समानता का भाव मिले। कार्तिक रजक ने कहा कि बाबा साहब ने सामाजिक समरसता को बढ़ाने और भेदभाव की खाई मिटाने के लिए देश को सशक्त संविधान दिया।उनके दिखाए रास्ते पर चलकर ही समता मूलक समाज की स्थापना की जा सकती है। आज के युवा पीढ़ी को उनके दिये गए मूल मंत्र शिक्षित बनो ,संगठित रहो, संघर्ष करो को अपने जीवन में उतारना चाहिए। इस अवसर पर बच्चों ने कविता प्रस्तुत की। मौके पर दुलाल दास, रोशन लाल दास, महेंद्र मिर्धा , अभिजीत दास ,विक्रम मिर्धा , कुंदन दास, अंगोरवि दास, बालकिशन दास, अरुण रजक आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी