रेल लाइन के लिए सर्वे मंजूरी को लेकर सांसद की सराहना

कुंडहित (जामताड़ा) दुमका सांसद सुनील सोरेन ने चुनाव के दौरान किए गए वादे के तहत जामताड़

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 09:20 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 09:20 PM (IST)
रेल लाइन के लिए सर्वे मंजूरी को लेकर सांसद की सराहना
रेल लाइन के लिए सर्वे मंजूरी को लेकर सांसद की सराहना

कुंडहित (जामताड़ा) : दुमका सांसद सुनील सोरेन ने चुनाव के दौरान किए गए वादे के तहत जामताड़ा से दुमका भाया नाला कुंडहित रेल मार्ग बनाने का सपना पूरा करवाने की दिशा में पहल की है। केंद्र सरकार ने जामताड़ा-दुमका भाया नाला कुंडहित रेल मार्ग सर्वे के लिए मंजूरी दे दी है। ये बातें भाजपा के कुंडहित मंडल अध्यक्ष सजल दास ने रविवार को एक प्रेस बयान जारी कर कहा। उन्होंने नाला क्षेत्र को रेल मार्ग से जोड़ने के लिए सांसद सुनील सोरेन का आभार प्रकट किया। कहा कि जल्द ही सर्वे टीम क्षेत्र का सर्वे करेगी। नाला विधानसभा क्षेत्र के लोगों में खुशी का माहौल है।

बताया कि पिछले लोकसभा चुनाव के दौरान जनता से सांसद सुनील सोरेन ने नाला विधानसभा को रेल मार्ग से जोड़ने का वादा किया था। कहा कि नाला विधानसभा क्षेत्र को रेल मार्ग से जोड़ने के बाद यहां का चौमुखी विकास होगा। रोजगार के अवसर मिलेंगे और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उल्लेखनीय है कि नाला विधानसभा क्षेत्र को रेल मार्ग से जोड़ने की मांग लंबे अर्से से की जा रही है। इस संबंध में कई बार घोषणाएं भी हुई, लेकिन घोषणाएं जमीन पर नहीं उतर पाई। अब सांसद के क प्रयास से जामताड़ा- दुमका नाला कुंडहित को रेल मार्ग से जोड़ने की कवायद शुरू होने से लोगों में काफी खुशी है। मौके पर भाजपा के कुंडहित मंडल अध्यक्ष सजल दास, जिला उपाध्यक्ष अनूप यादव, युवा मोर्चा के जिला महामंत्री हरिसाधन मंडल युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष विमल रवानी आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी