पोषण माह पर आंगनबाड़ी कर्मियों ने निकाली रैली

करमाटांड़ (जामताड़ा ) करमाटांड़ प्रखंड सभागार भवन में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिका

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:38 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:38 PM (IST)
पोषण माह पर आंगनबाड़ी कर्मियों ने निकाली रैली
पोषण माह पर आंगनबाड़ी कर्मियों ने निकाली रैली

करमाटांड़ (जामताड़ा ): करमाटांड़ प्रखंड सभागार भवन में शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी सह प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी अजफर हसनैन की अध्यक्षता में पोषण माह आयोजित किया गया। मौके पर आंगनबाड़ी सेविका, सहायिका, जेएसएलपीएस सदस्य, जल सहिया ने सर्वप्रथम कुपोषण दूर करने के लिए रैली निकाली। रैली को बीडीओ ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह रैली प्रखंड परिसर से जसाडीह, बोडापहाड़ी, शांतिपुर मोड़ तक का भ्रमण कर लोगों को पोषण संबंधित जानकारी दिया। इसके बाद प्रखंड सभागार भवन में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। किशोरियों ने मेहंदी एवं पेंटिग प्रतियोगिता के माध्यम से पोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। साथ ही आंगनबाड़ी सेविका ने कुपोषण के प्रति लोगों को जागरूक करने को लेकर चावल, फल, सब्जी, अबीर का अलग-अलग रंगोली बनाया। सेविका ने फल, सब्जी, राशन सामग्री आदि का स्टाल लगाकर लोगों को जागरूक करने का प्रयास किया। मौके पर महिला सुपरवाइजर रेणू कुमारी, मीनू कुमारी, अनिता देवी, मंजू देवी, लक्ष्मी रानी, यशोदा देवी, धर्मी देवी, वीणा देवी, कौशल्या देवी, किरण देवी, संगीता देवी, आनंदी देवी, रीता देवी, भारती देवी, अमिया खातून आदि कर्मी मौजूद थी।

chat bot
आपका साथी