बीडीओ व प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी के जिम्मे सारे विभाग

चंदनकियारी चंदनकियारी प्रखंड व अंचल कार्यालय में प्रखंडस्तरीय अधिकतर विभाग प्रभार में चल रह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 22 Jun 2021 11:15 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jun 2021 11:15 PM (IST)
बीडीओ व प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी के जिम्मे सारे विभाग
बीडीओ व प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी के जिम्मे सारे विभाग

चंदनकियारी : चंदनकियारी प्रखंड व अंचल कार्यालय में प्रखंडस्तरीय अधिकतर विभाग प्रभार में चल रही है। चूंकि ऐसी स्थिति में रोजाना दूर दराज से अपने कार्यों के लिए प्रखंड व अंचल कार्यालय पहुंचने वाले ग्रामीणों को बैरंग लौटना मजबूरी बन चुकी है। यहां प्रखंड विकास पदाधिकारी व प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी के पद को छोड़ प्रखंड व अंचल के अधीन सभी विभाग कनीय कर्मियों के प्रभार में ही संचालित हो रहा है। अधिकारियों प्रभार में रहे कई कर्मियों को तो उन विभाग के कामकाज की जानकारी व प्रशिक्षण तक नहीं मिला है। फिर भी इन्हें इन आला अधिकारियों के स्थान पर प्रभार देकर जिले व प्रखंड के अधिकारी अपने दायित्व को पूर्ण करने का कोरम पूरा कर कर्तव्यों की इतिश्री कर लिये बता दें कि प्रखंड कार्यालय में वर्षों से रिक्त हो चुके प्रखंड कल्याण पदाधिकारी का प्रभार यहां पदस्थापित जनसेवक युधिष्ठिर महतो, प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रूप में जनसेवक श्रीपति महतो व प्रखंड पंचायतीराज पदाधिकारी का प्रभार जनसेवक सुनील महतो के जिम्मे संचालित है, जिन्हें इसके अलावा भी कई पंचायतों में पंचायत सचिव व जनसेवक का कार्यभार भी संभालना पड़ रहा है। दूसरी ओर आपूर्ति विभाग में प्रखंड के कनीय लिपिक रूपलाल दास को सहायक गोदाम प्रबंधक व अंचल निरीक्षक दिनेश मिश्रा को प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी के रूप में प्रभार सौंपा गया है। जबकि अंचल निरीक्षक सह प्रभारी आपूर्ति पदाधिकारी का विगत दिनों स्थानांतरण भी राज्य सरकार द्वारा कर दिया गया है, जिनके रिक्त पद पर अब तक किसी को पदस्थापित नहीं किया गया है। जिससे अब अंचल निरीक्षक का पद भी यहां रिक्त है। इसके अलावे विगत कई महीने पूर्व अंचल अधिकारी मनोज कुमार का भी स्थानांतरण किया जा चुका है। यहां तभी से सीओ के रिक्त पद पर किन्ही का पदस्थापन नही हो सका है। बल्कि निवर्तमान सीओ मनोज कुमार को ही चंदनकियारी अंचल अधिकारी के अतिरिक्त प्रभार रखा गया है।

chat bot
आपका साथी