नारायणपुर में बारिश के बाद खेत की जुताई शुरू

नारायणपुर (जामताड़ा) क्षेत्र में हुई मूसलधार बारिश से किसान खुश है। कृषि कार्य आरंभ ह

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:44 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:44 PM (IST)
नारायणपुर में बारिश के बाद खेत की जुताई शुरू
नारायणपुर में बारिश के बाद खेत की जुताई शुरू

नारायणपुर (जामताड़ा) : क्षेत्र में हुई मूसलधार बारिश से किसान खुश है। कृषि कार्य आरंभ हो गया है। किसान खेतों की जुताई में लग गए हैं। वर्षा के अभाव में खेत सूख गए थे तथा धान का बीहन डालने से पूर्व खेतों की जुताई जरूरी थी। रोहिणी नक्षत्र में धान का बीज खेतों में डालने के लिए सबसे उत्तम समय माना गया है। इस क्षेत्र के अधिकांश लोगों के जीवन यापन का मुख्य जरिया कृषि ही है। खेती अच्छी हुई तो ठीक वर्ना लोग काम की तलाश में बाहर चले जाते हैं। क्षेत्र में बाइद, बहियार व कनाली धान की खेती होती है। पठारी क्षेत्र होने के कारण इस क्षेत्र में कृषि के लिए अधिक पानी की आवश्यकता होती है। रामदेव मंडल, जगत मंडल, मीलू मंडल आदि कृषकों ने कहा कि वर्षा के बाद अब धान का बीहन डालने के लिए खेतों की जुताई में किसान लग गए हैं।

chat bot
आपका साथी