दूसरे राज्यों से लोगों को लाने की प्रशासनिक पहल तेज

जामताड़ा मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद लॉकडाउन थ्री के चलते विभिन्न राज्यों से

By JagranEdited By: Publish:Sat, 16 May 2020 07:31 PM (IST) Updated:Sun, 17 May 2020 06:13 AM (IST)
दूसरे राज्यों से लोगों को लाने की प्रशासनिक पहल तेज
दूसरे राज्यों से लोगों को लाने की प्रशासनिक पहल तेज

जामताड़ा : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के बाद लॉकडाउन थ्री के चलते विभिन्न राज्यों से जिलेवासियों को लाने के लिए प्रशासन की गतिविधियां तेज हो गई हैं। इस बाबत शनिवार को उपायुक्त गणेश कुमार विभिन्न राज्यों के लिए प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारियों के साथ डीसी कार्यालय के सभागार में बैठक करते हुए रेड, औरेंज एवं ग्रीन जोन में वर्गीकृत कर विभिन्न राज्यों से मजदूरों व अन्य लोगों की सूची जल्द से जल्द तैयार कर लेने का निर्देश दिया। ताकि सभी लोगों को जामताड़ा जिला लाने में सुविधा हो सके। विभिन्न राज्यों से मजदूरों एवं लोगों के आग्रह को सुनते हुए एवं परिस्थिति को समझते हुए अपने राज्य एवं गंतव्य स्थान तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। मौके पर उपायुक्त ने विभिन्न राज्यों के लिए प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक करते हुए प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी को मजदूरों व अन्य लोगों को अन्य राज्यों से लाए गए लोगों की बारी-बारी से समीक्षा की गई। समीक्षा के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया ने बताया कि उत्तर प्रदेश में जिले के काफी मजदूर हैं। साथ ही ओड़िशा के लिए प्रतिनियुक्त नोडल पदाधिकारी देव कुमार मिश्र ने भी बताया कि कुछ श्रमिक व अन्य लोग ओड़िशा में है। उक्त विषय पर उपायुक्त ने कहा कि 10 से ज्यादा मजदूर व अन्य लोगों के अनुरोध पर संबंधित राज्य से जिला प्रशासन द्वारा वापस लाने का कार्य किया जाएगा।

उपायुक्त ने रेड जोन में फंसे हुए लोगों के बारे में नोडल पदाधिकारियों के साथ समस्याओं के बारे में चर्चा करते हुए रेड जोन से लोगों को लाने को लेकर योजना की जानकारी लिया। उपायुक्त ने कहा कि उत्तर प्रदेश एवं उड़ीसा से लोगों को जल्द ही लाया जाएगा।

उपायुक्त ने जिला परिवहन पदाधिकारी कंचन कुमारी भूदोलिया को वाहन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर अपर समाहर्ता सुरेंद्र कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय केरकेट्टा, श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी देव कुमार मिश्र, कार्यपालक दंडाधिकारी प्रधान मांझी, जिला कल्याण पदाधिकारी उत्तम कुमार भगत, जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया एवं अन्य संबंधित कर्मी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी