शरारती तत्वों पर प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर

नारायणपुर (जामताड़ा) शनिवार को नारायणपुर थाना प्रांगण में बकरीद पर्व को लेकर शांति

By JagranEdited By: Publish:Sat, 17 Jul 2021 07:56 PM (IST) Updated:Sat, 17 Jul 2021 07:56 PM (IST)
शरारती तत्वों पर प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर
शरारती तत्वों पर प्रशासन की रहेगी कड़ी नजर

नारायणपुर (जामताड़ा) : शनिवार को नारायणपुर थाना प्रांगण में बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर मिर्धा, थाना प्रभारी अभय कुमार ने लोगों से अपील किया कि पूर्व की भांति इस वर्ष भी बकरीद का पर्व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं। सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मने इसमें शांति समिति के सदस्यों को महती भूमिका निर्वहन करना है। संवेदनशील तथा अति संवेदनशील स्थानों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। शरारती तत्वों पर प्रशासन की कड़ी नजर रहेगी। शांति भंग करनेवालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। नारायणपुर थाना क्षेत्र के सबनपुर, पतरोडीह, दिघारी आदि स्थानों पर विशेष चौकसी रहेगी। कोरोना के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए सभी लोग मिलजुलकर पर्व मनाएं। इस वर्ष 21 जुलाई को क्षेत्र में पारंपरिक तरीके से बकरीद मनाई जाएगी। बैठक में बीडीओ, थाना प्रभारी समेत एएसआइ एसजेड रहमान, उपप्रमुख दलगोविंद रजक, विधायक प्रतिनिधि सलीम अंसारी, मुखिया कल्पना हेंब्रम, मिर्जा शेख, मो. अताउल, मो. मुस्तफा, लसकरी शेख, आनंद डालमिया, मो. इदरीश, अताउल अंसारी, एसआइ रवींद्र कुमार इंद्रजीत पाठक, अरविद कुमार, राजेश्वर यादव आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी