फतेहपुर में प्रशासन व संगठन ने दिवंगत को दी श्रद्धांजलि, याद में पौधे रोपे

फतेहपुर (जामताड़ा) दैनिक जागरण के माध्यम से सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर कोरोना सं

By JagranEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 06:21 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 06:21 PM (IST)
फतेहपुर में प्रशासन व संगठन ने दिवंगत को दी श्रद्धांजलि, याद में पौधे रोपे
फतेहपुर में प्रशासन व संगठन ने दिवंगत को दी श्रद्धांजलि, याद में पौधे रोपे

फतेहपुर (जामताड़ा) : दैनिक जागरण के माध्यम से सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर कोरोना संक्रमण से असमय लोगों की हुई मौत से जुड़े दिवंगत लोगों की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर भगवान से प्रार्थना की गई। प्रखंड सह अंचल परिसर में बीडीओ मुकेश कुमार बाउरी, सीओ पंकज कुमार, प्रमुख किरण कुमारी बेसरा, जेई बलदेव बानरा समेत अन्य कर्मियों ने श्रद्धांजलि अर्पित की। बीडीओ ने कहा कि कोरोना के संक्रमण से अनेक लोग असमय काल के गाल में समा गए है। हम सबकी संवेदना वैसे परिवार के साथ है जिसके सदस्य इस कोरोना महामारी की चपेट में आकर मौत हो गई है। सर्व धर्म प्रार्थना सभा के माध्यम से दैनिक जागरण के प्रयास को फलीभूत किया गया। कोरोना से हुई मौत से जुड़े सभी लोगों को श्रद्धांजलि दी गई। स्वयंसेवी संस्था स्वाभिमान जागृति केंद्र फतेहपुर में सर्वधर्म प्रार्थना सभा का आयोजन कर संस्था के सदस्यों ने खोए लोगों को नमन किया। संक्रमित के स्वस्थ होने की कामना की। संस्था के सचिव सलिल कुमार ने कहा कि संकट की इस घड़ी में बेसहारा परिजनों के मदद के लिए संस्था हरसंभव प्रयास करेगी। समाजसेवी मनोज गोस्वामी ने आत्मा के शांति के लिए दो मिनट का मौन रखने के उपरांत याद स्वरूप पौधारोपण भी किया।

chat bot
आपका साथी