वाहनों की जांच कर वसूला गया 65 हजार का जुर्माना

फतेहपुर (जामताड़ा) शुक्रवार को फतेहपुर थाना के सामने गोविदपुर- साहिबगंज मुख्य मार्ग पर

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 05:43 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 05:43 PM (IST)
वाहनों की जांच कर वसूला गया 65 हजार का जुर्माना
वाहनों की जांच कर वसूला गया 65 हजार का जुर्माना

फतेहपुर (जामताड़ा): शुक्रवार को फतेहपुर थाना के सामने गोविदपुर- साहिबगंज मुख्य मार्ग पर आरटीओ जुगनु मिज ने वाहनों की जांच की। इस दौरान परमिट, ओवरलोड, ड्राइविग लाइसेंस समेत अन्य कागजात की जांच की गई। त्रुटिवाले वाहनों से जुर्माना भी वसूला गया। दो बीड़ी पत्ता लोड ट्रक व अन्य वाहनों की जांच की गई। आरटीओ ने बताया कि विभिन्न स्थानों में वाहन जांच अभियान में 65 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया। मौके पर थाना प्रभारी सुमन कुमार, अवर पुलिस निरीक्षक सुमित कुमार झा, आलोक कुमार आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी