996 नमूना संग्रहित 768 की जांच, दो संक्रमित

जामताड़ा महामारी नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक देखरेख में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 18 Jun 2021 08:11 PM (IST) Updated:Fri, 18 Jun 2021 08:11 PM (IST)
996 नमूना संग्रहित 768 की जांच, दो संक्रमित
996 नमूना संग्रहित 768 की जांच, दो संक्रमित

जामताड़ा : महामारी नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक देखरेख में जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में पिछले 16 मार्च से टीकाकरण अभियान चल रहा है। इसी अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के डेढ़ दर्जन विभिन्न श्रेणी के अस्पतालों में नमूना संग्रह एवं जांच शिविर संपन्न हुई मौके पर 996 लोगों के नमूना संग्रह किए गए जिसमें से 668 नमूने की जांच की गई जांच उपरांत दो संक्रमित की पहचान हुई है। दोनों संक्रमित को होम आइसोलेट में उपचार शुरू किया गया है। वर्तमान समय में जिले में सक्रिय संक्रमित मरीज की संख्या 26 है। जिला महामारी विशेषज्ञ डॉक्टर अजीत कुमार दुबे ने बताया कि महामारी नियंत्रण को लेकर पुलिस प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त पहल पर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नमूना संग्रह एवं जांच अभियान नियमित चलता रहेगा।

chat bot
आपका साथी