856 नमूने की जांच, छह संक्रमित मिले

जामताड़ा महामारी नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक देखरेख में नमूना संग्रह व जांच अभियान जिले के

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Jun 2021 07:54 PM (IST) Updated:Thu, 17 Jun 2021 07:54 PM (IST)
856 नमूने की जांच, छह संक्रमित मिले
856 नमूने की जांच, छह संक्रमित मिले

जामताड़ा : महामारी नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक देखरेख में नमूना संग्रह व जांच अभियान जिले के शहर ग्रामीण क्षेत्र में नियमित रूप से चल रहा है। इसी अभियान के तहत गुरुवार को जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्र में दो दर्जन जगह में नमूना संग्रह व जांच शिविर संपन्न हुआ। मौके पर 1323 व्यक्तियों का नमूना संग्रह किया गया, जिसमें से 856 संग्रहित नमूना की जांच की गई। जांच उपरांत छह नए संक्रमित मिले। उक्त सभी संक्रमित को होम आइसोलेट में उपचार शुरू किया गया। इधर जिलास्तरीय कोरोना डेडिकेटेड अस्पताल में इलाज रत दो संक्रमित संक्रमण मुक्त हुए हैं। उन्हें अस्पताल प्रबंधन ने अस्पताल से मुक्त करते हुए घर भेज दिया है। वर्तमान समय में जिले में सक्रिय संक्रमित मरीज की संख्या 25 रह गई है।

chat bot
आपका साथी