749 नमूने की जांच, चार नए संक्रमित मिले

जामताड़ा महामारी नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक देखरेख में नमूना संग्रह व जांच अभियान जिले के

By JagranEdited By: Publish:Wed, 16 Jun 2021 08:16 PM (IST) Updated:Wed, 16 Jun 2021 08:16 PM (IST)
749 नमूने की जांच, चार नए संक्रमित मिले
749 नमूने की जांच, चार नए संक्रमित मिले

जामताड़ा : महामारी नियंत्रण को लेकर प्रशासनिक देखरेख में नमूना संग्रह व जांच अभियान जिले के शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में नियमित रूप से चल रहा है। इसी अभियान के तहत जिले के विभिन्न श्रेणी के सरकारी अस्पतालों में बुधवार को 749 नमूने की जांच की गई। जांच के उपरांत चार संक्रमित मिले। नए चारों संक्रमित बगैर लक्षण वाले मरीज थे जिसे होम आइसोलेट में उपचार शुरू किया गया। वर्तमान समय में जिले में 21 सक्रिय संक्रमित मरीज हैं। अब तक जिले में 193760 व्यक्तियों का नमूना संग्रह किया जा चुका है जिसमें से 190445 संग्रहित नमूने की जांच हो चुकी है। जांच के उपरांत जिले में 5426 संक्रमित मिले थे जिसमें से 5405 व्यक्ति संक्रमण मुक्त हुए हैं।

chat bot
आपका साथी