42 लोगों को मिला सोलर लैंप व उन्नत चूल्हा

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) जलवायु अनुकूलन योजना के तहत शनिवार को वन क्षेत्र कार्यालय नारायणप

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 07:55 PM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 07:55 PM (IST)
42 लोगों को मिला सोलर लैंप व उन्नत चूल्हा
42 लोगों को मिला सोलर लैंप व उन्नत चूल्हा

मुरलीपहाड़ी (जामताड़ा) : जलवायु अनुकूलन योजना के तहत शनिवार को वन क्षेत्र कार्यालय नारायणपुर में नारायणपुर पंचायत के 42 परिवारों को उन्नत चूल्हा तथा सोलर लैंप प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में वनरक्षी सपन पंडित तथा दुर्गा किस्कू ने एक-एक कर 42 परिवारों को चूल्हा तथा सोलर लैंप दिया। इस दौरान वन रक्षी सपन पंडित ने कहा कि उन्नत चूल्हा के उपयोग से धूआं से मुक्ति मिलेगी। लकड़ी का चूल्हा इस्तेमाल करते हुए महिलाओं को अपनी आंख की रोशनी गंवानी पड़ती है। जलावन के लिए पेड़ पौधे काटे जाते हैं। वन विभाग जो पौधे वन भूमि में लगाता है उसे लोग काटकर बर्बाद कर देता है। अब जंगल के पेड़ को कटने से बचाने के लिए वन विभाग ने लोगों को उन्नत चूल्हा का इस्तेमाल करने की योजना लाई है। उन्नत चूल्हा में लकड़ी का इस्तेमाल कर लोग भोजन पका पाएंगे। पतली-पतली लकड़ियों का इस्तेमाल करने का मौका उन्हें मिलेगा। इसके अलावा सोलर लैंप का इस्तेमाल करने को कहा गया ताकि लोगों को बिजली बिल की भी बचत होगी। मौके पर कई लोग उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी