जिले के 37,705 किसानों का माफ होगा ऋण

प्रज्ञा केंद्र संचालन से संबंधित प्रशिक्षण और झारसेवा से संबंधित आवश्यक सूचना प्रज्ञा केंद्र संचालक को दी गई। बताया कि जिले में 37705 किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 07:22 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 07:22 PM (IST)
जिले के 37,705 किसानों का माफ होगा ऋण
जिले के 37,705 किसानों का माफ होगा ऋण

जामताड़ा : झारखंड कृषि ऋण माफी योजना और जिले में संचालित प्रज्ञा केंद्रों में निष्पादित सरकारी व बैंक सेवाओं के सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित कराने के लिए शुक्रवार को जिला कृषि कार्यालय सभागार में प्रज्ञा केंद्र संचालकों का एक दिवसीय प्रशिक्षण हुआ। प्रज्ञा केंद्र संचालन से संबंधित प्रशिक्षण और झारसेवा से संबंधित आवश्यक सूचना प्रज्ञा केंद्र संचालक को दी गई। बताया कि जिले में 37,705 किसानों को ऋण माफी योजना का लाभ मिलेगा।

कार्यशाला में रांची से पहुंचे सीएससी के स्टेट एंकर शंभू कुमार, स्टेट मैनेजर एसएम आलम, स्टेट प्रोजेक्ट मैनेजर वसीम इमाम, बैंकिग एक्जीक्यूटिव इंद्रजीत बड़ाइक ने जिले के शहरी तथा सुदूरवर्ती क्षेत्रों में संचालित प्रज्ञा केंद्र के माध्यम से सभी लोगों को उपलब्ध कराई जा रही झारसेवा, बैंकिग सुविधाओं, पीएमजी, दिशा आदि सभी सरकारी सेवाओं व सुविधाओं को सुगमता पूर्वक ग्राहकों तक पहुंचाने की जानकारी प्रज्ञा केंद्र संचालक को दी। मुख्य अतिथि जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुडिया ने मौजूद पदाधिकारियों व प्रज्ञा केंद्र संचालकों को कृषि ऋण माफी योजना, प्रज्ञा केंद्र में संपादित सरकारी योजनाओं के बारे में बताया। कहा कि कृषि ऋण माफी योजना के क्रियान्वयन में प्रज्ञा केंद्रों की भूमिका अहम है। उन्होंने सभी योग्य किसानों का ई केवाईसी 15 मार्च तक पूरा कर लेने का निर्देश दिया। योग्य ऋण धारक लाभुक ऋण माफी के लिए ई-केवाईसी व एक रुपये की रसीद प्रज्ञा केंद्रों से प्राप्त करेंगे। कृषि ऋण माफी योजना में एक परिवार के एक ही लाभुक पात्र होंगे। इस कारण राशन कार्ड से एक ही लाभुक का ई केवाईसी संभव होगा। बैठक में सीएससी जिला प्रबंधक सलिल कुमार, उत्पल दे एजुकेशन कंसल्टेंट कार्तिक मंडल, प्रज्ञा केंद्र संचालक सुभाष लोहार, फिरोज अंसारी, सिकंदर अंसारी, अभय राय, मजीद अंसारी, विजय सिंह, रवि साह, बबलू महतो, लालटू दास, रोहित पंडित आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी