बेवजह घूमनेवाले 24 लोंगों को घर का रास्ता दिखाया

जामताड़ा बेवजह घर से बाहर नहीं निकलें। अपनों के साथ परिवार के सदस्यों को भी सुरक्षा दे

By JagranEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 07:44 PM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 07:44 PM (IST)
बेवजह घूमनेवाले 24 लोंगों को घर का रास्ता दिखाया
बेवजह घूमनेवाले 24 लोंगों को घर का रास्ता दिखाया

जामताड़ा : बेवजह घर से बाहर नहीं निकलें। अपनों के साथ परिवार के सदस्यों को भी सुरक्षा दें। यह नसीहत मंगलवार को सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने जिला मुख्यालय शहर स्थित सुभाष चौक में ई-पास व मास्क निरीक्षण के क्रम में लोगों को दी। लोगों से अपील की कि महामारी की विषम परिस्थिति में जहां लोग अपने घर में आराम फरमा रहे हैं वहीं पुलिस, प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी, कर्मचारी लोगों की सुरक्षा के लिए दिन-रात सड़कों पर प्रयासरत हैं। सुभाष चौक पर एक घंटे तक चले जांच अभियान के उपरांत पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम दुमका रोड स्थित बस स्टैंड पहुंची। मुख्य मार्ग में आवाजाही करनेवाले लोगों की ई-पास व मास्क की जांच की। जांच के क्रम में महामारी नियंत्रण की निर्धारित शर्तो के उल्लंघन में 10 लोगों से जुर्माना राशि वसूली की गई, जबकि 24 लापरवाह लोगों को घर का रास्ता दिखाया गया।

उन्हें चेतावनी भी दी गई कि आगे बिना आवश्यक काम को घर से बाहर नहीं निकले तो प्राथमिकी दर्ज होगी। शहर में नियमित जांच अभियान चलेगा। जांच के क्रम में पकड़े जाने पर जुर्माना राशि के साथ प्राथमिकी दर्ज भी की जाएगी। शहर व आसपास के क्षेत्रों में मंगलवार को संयुक्त टीम अलग-अलग क्षेत्रों में जांच अभियान चलाकर महामारी नियंत्रण के निर्धारित शर्तो को अनुपालन कराने का प्रयास की। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार पांडेय दूरभाष पर क्षेत्रों में चल रहे जांच अभियान की गतिविधियों का जायजा लेते रहे। समय-समय पर अनुमंडल पदाधिकारी ने जांच टीम के पदाधिकारियों को माकूल निर्देश भी दिया।

chat bot
आपका साथी