नारायणपुर में 22 लाभुकों को मिला बत्तख का चूजा

नारायणपुर (जामताड़ा) मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के कुल 22 एसटी लाभुकों को गुरुवार क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 05:12 PM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 05:12 PM (IST)
नारायणपुर में 22 लाभुकों को मिला बत्तख का चूजा
नारायणपुर में 22 लाभुकों को मिला बत्तख का चूजा

नारायणपुर (जामताड़ा) : मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के कुल 22 एसटी लाभुकों को गुरुवार को बत्तख का चूजा उपलब्ध कराया गया। प्रत्येक लाभुक को 15-15 चूजा दिया गया। जिप अध्यक्ष दीपिका बेसरा, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉक्टर मनोज कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से लाभुकों को चूजा उपलब्ध कराया। जिप अध्यक्ष ने कहा कि बत्तख के चूजों की अच्छी तरह से देखभाल करें। यह आय का जरिया बनेगा। कहा कि सरकार के प्रयास से उक्त योजना का लाभ मिला है।

जिला पशुपालन पदाधिकारी ने लाभुकों को बत्तख के चूजों की अच्छी तरह से देखभाल करने की विधि बताई। कहा कि यह उन्नत किस्म का चूजा है। आनेवाले समय में गाय पालन, सूकर पालन आदि योजनाओं का लाभ भी लाभुकों को दिया जाएगा। कहा कि विभाग की कोशिश है कि उपयुक्त लाभुकों को सरकार की लाभकारी योजना का लाभ मिले। बत्तख पालन, मुर्गी पालन व गाय पालन आदि के माध्यम से लोगों को रोजगार दिलाने की पहल हो रही है। इस अवसर पर टीवीओ रीतेश गुप्ता, पशुधन सहायक ओमप्रकाश, विधायक प्रतिनिधि सलीम अंसारी, सलाउद्दीन अंसारी, रूपलाल हेंब्रम आदि उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी