21 नवनियुक्त ग्राम प्रधानों को मिला नियुक्ति पत्र

जामताड़ा बुधवार को दुमका स्थित पुलिस लाइन में संपन्न प्रमंडल स्तरीय आपके अधिकार आपकी सरक

By JagranEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 08:13 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 08:13 PM (IST)
21 नवनियुक्त ग्राम प्रधानों को मिला नियुक्ति पत्र
21 नवनियुक्त ग्राम प्रधानों को मिला नियुक्ति पत्र

जामताड़ा : बुधवार को दुमका स्थित पुलिस लाइन में संपन्न प्रमंडल स्तरीय आपके अधिकार आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जामताड़ा जिले के 21 नवनियुक्त परंपरागत ग्राम प्रधान को नियुक्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इतना ही नहीं अनुकंपा पर आधारित नियुक्त अभ्यर्थी, चौकीदार अभ्यर्थी को नियुक्ति पत्र दिया। जामताड़ा जिले के 23 हजार 652 लाभुकों के बीच एक अरब 25 करोड़ चार लाख 98 हजार 368 रुपये की परिसंपत्ति वितरित की गई।

बुधवार अल सुबह से प्रशासनिक पदाधिकारी की देखरेख में समाहरणालय परिसर से स्वीकृति प्राप्त लाभुक, नवनियुक्त ग्राम प्रधान, नवनियुक्त कर्मी जत्थे के रूप में दुमका में प्रस्तावित कार्यक्रम में भाग लेने के लिए रवाना हुए। रवाना हुए जत्थे में शामिल लाभुक व नवनियुक्त कर्मियों में काफी उत्साह था।

21 नवनियुक्त ग्राम प्रधान को परंपरागत ग्राम प्रधान के जिलाध्यक्ष अजीत दुबे, अनुमंडल कार्यालय के नाजिर सुरेश हाजरा, प्रधान कर्मी देवाशीष की अगुवाई में दुमका रवाना किया गया। इधर, समाहरणालय परिसर से कृषि, पशुपालन, मत्स्य और शिक्षा विभाग समेत अन्य विभाग के स्वीकृति प्राप्त लाभुकों व नव नियुक्त कर्मी बस के माध्यम से दुमका रवाना हुए। दुमका में संपन्न कार्यक्रम में नवनियुक्त ग्राम प्रधान संजयोती हेंब्रम, रामदयाल हांसदा, जय राम राय, नीलमणि तिवारी, बालेश्वर राय, सुधीर मिस्त्री समेत 22 नवनियुक्त ग्राम प्रधान को कबूलियत पट्टा व नियुक्ति पत्र दिया गया। ग्राम प्रधान संघ के जिला अध्यक्ष ने कहा कि कई दशक से लंबित प्रधानी नियुक्ति प्रक्रिया उपायुक्त के पहल एवं अनुमंडल पदाधिकारी के अथक परिश्रम से सफल हुआ है। पिछले दो माह के दौरान अभियान के तहत प्रधान की नियुक्ति हुई है। नवनियुक्त ग्राम प्रधानों में काफी उत्साह है। नवनियुक्त ग्राम प्रधानों में राजाराम हांसदा व बालेश्वर राय ने कहा कि पांच वर्षो से प्रधानी नियुक्ति को लेकर न्यायालय में मामला लंबित था प्रत्येक महीने न्यायालय में हाजिरी देनी पड़ती थी, लेकिन कोई सकारात्मक पहल नहीं हो रही थी। उपायुक्त के कठिन परिश्रम के बाद नियुक्ति पत्र मिला है। मौके पर एनडीसी जावेद अनवर इदरीसी, ग्राम प्रधान संघ के जिला मंत्री शिवलाल मुर्मू समेत अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी