महिला दारोगा को परेशान करना युवक को पड़ा महंगा, भेज रहा था अश्लील वीडियो और मैसेज

एक महिला दारोगा को अश्लील वीडियो और मैसेज भेज परेशान करने वाले बदमाश अमर सिंह को पुलिस ने प्राथमिकी के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। आरोपित मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र लक्ष्मणनगर का निवासी है।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 21 Jan 2021 04:05 PM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 08:01 AM (IST)
महिला दारोगा को परेशान करना युवक को पड़ा महंगा, भेज रहा था अश्लील वीडियो और मैसेज
महिला दारोगा को परेशान करनेवाला युवक अमर सिंह ।

जमशेदपुर, जासं।  मानगो के उलीडीह थाना में तैनात एक महिला दारोगा को अश्लील वीडियो और मैसेज भेज परेशान करने वाले बदमाश अमर सिंह को पुलिस ने प्राथमिकी के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। उसकी जमकर पिटाई की गई।

आरोपित मानगो के उलीडीह थाना क्षेत्र लक्ष्मणनगर का निवासी है। उलीडीह थाना आने-जाने के दरम्यान उसने दारोगा का फोन नंबर हासिल कर लिया था। पूछताछ की कार्रवाई के बाद गुरुवार को पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसके खिलाफ महिला दारोगा की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपित ने दारोगा को परेशान कर रखा था। हमेशा अश्लील मैसेज भेजता था। ऑडियो व वीडियो कॉल करता था। दारोगा को उसने परेशान कर रख दिया था।

अश्‍लीलता की हदें कर दी थी पार

अश्लीलता की सारे हदें आरोपित ने पार कर दी थी। इससे महिला दारोगा आजिज आ गई थी। इसकी जानकारी वरीय पुलिस अधिकारियों और थाना के पुलिसकर्मियों को दी थी। बदमाश का मोबाइल नंबर 7859039155 के आधार पर पुलिस ने नाम-पता उसका एकत्र किया। उस तक पुलिस मोबाइल लोकेशन तक पहुंची। महिलाओं और युवतियों को मोबाइल पर परेशान किए जाने के मामले साइबर थाना, महिला थाना और थानों में पहुंचती रही है। कुछ मामले में आरोपित पकड़े जाते है तो कुछ में पुलिस का रवैया टाल-मटोल का रहता है।

chat bot
आपका साथी