Jamshedpur Brutal Murder : घर के बाहर सोए युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, बागबेड़ा में वारदात

Brutal Murder in Jamshedpur सोमाय झाेपड़ी ऊपरी टोला निवासी जगता सोरेन की पत्थर से शनिवार मध्यरात उस समय पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई जब वह घर के बाहर सोया हुआ था। रविवार सुबह स्वजनों को इसकी जानकारी हुई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 10:38 AM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 10:38 AM (IST)
Jamshedpur Brutal Murder : घर के बाहर सोए युवक की पत्थर से कूचकर हत्या, बागबेड़ा में वारदात
जगता सोरेन की हत्या में किसी नजदीकी की संलिप्तता पुलिस मान रही है।

जमशेदपुर,जासं। पूर्वी सिंहभूम जिले के बागबेड़ा थाना क्षेत्र के सोमाय झाेपड़ी ऊपरी टोला निवासी जगता सोरेन की पत्थर से शनिवार मध्यरात उस समय पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई जब वह घर के बाहर सोया हुआ था। रविवार सुबह स्वजनों को इसकी जानकारी हुई।

पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्वजनों और आसपास के लोगाें से पूछताछ की। घर के बाहर हत्या की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में चर्चा होती रही। पुलिस ने खून लगा एक पत्थर बरामद किया है जो शव के बगल में पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस को पूछताछ में स्वजनाें ने बताया कि शनिवार रात जगता सोरेन ने खाना मांगा। उसे खाना अच्छा नहीं लगा। खाना नहीं खाया। घर के बाहर ही सो गया। इसके बाद स्वजन घर में चले गए। इसके बाद कैसे क्या हुआ इसकी जानकारी नहीं मिल पाई।

सबसे पहले भाई ने देखा

मृतक के भाई मुन्ना सोरेन ने बताया भाई को उसने मृत देखा। उसके सिर पर गंभीर जख्म थे। खून निकल रहा था। उसकी मौत हो चुकी थी। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगा रही है। आस-पास के लोगों से जानकारी ले रही है। हत्या के कारण घरेलू विवाद, व्यक्तिगत मामले और दूसरे कारण को पुलिस देख रही है। शनिवार रात जगता सोरेन का खाना को लेकर किस तरह का विवाद हुआ था, क्यों हुआ था, इसका पता लगा रही है। जगता सोरेन की हत्या में किसी नजदीकी की संलिप्तता पुलिस मान रही है।

इलाके के लोग भौंचक्क

घटना से इलाके के लोग भौंचक्क है। उनका कहना है कि जगता की किससे दुश्मनी थी कि उसे मौत की नींद सुला दिया, वह भी दुस्साहस पूर्वक घर से आकर। यह कैसे मुमकिन है कि घर के बाहर उसकी हत्या हो गइ एवं घर के किसी सदस्य को भनक तक नहीं लगी।

chat bot
आपका साथी