जमशेदपुर के परसुडीह में युवक की हत्या, अर्द्ध निर्मित मकान में मिला शव

Youth murdered in Jamshedpur पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र खखरीपाड़ा में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव अर्द्धनिर्मित मकान से लोगों की सूचना पर परसुडीह थाना की पुलिस ने बरामद किया है। ये रही पूरी जानकारी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Tue, 19 Oct 2021 05:51 PM (IST) Updated:Tue, 19 Oct 2021 05:51 PM (IST)
जमशेदपुर के परसुडीह में युवक की हत्या, अर्द्ध निर्मित मकान में मिला शव
जमशेदपुर के बागबेड़ा में बोकारो के युवक से 23 हजार रुपये की छिनतई

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम जिले के परसुडीह थाना क्षेत्र खखरीपाड़ा में एक युवक की हत्या कर दी गई। उसका शव अर्द्धनिर्मित मकान से लोगों की सूचना पर परसुडीह थाना की पुलिस ने बरामद किया है। घटना सोमवार देर रात की है। युवक की पहचान खखरीपाड़ा वीणा पानी क्लब के पास रहने वाले टिंकू दास (20) के रूप में की गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने मंगलवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टिंकू के पिता गंगा दास के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या करने का मामला परसुडीह थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस को पूछताछ में जानकारी मिली कि युवक गांजा का सेवन करने का आदी था। उसकी हत्या कही और की गई है। इसके बाद शव को लाकर मकान फेंका गया है। परसुडीह थाना प्रभारी विमल किंडो ने बताया हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है। दारोगा आनंद पंडित को जांच अधिकारी बनाया गया है। इधर, पुलिस युवक की मोबाइल तलाश रही है ताकि उससे कुछ जानकारी मिल सके। युवक के साथियों से पुलिस पूछताछ कर रही है। गौरतलब है। 13 अक्टूबर को परसुडीह से सटे गोविंदपुर में एक महिला की हत्या कर दी गई थी। हत्यारे तक अबतक पुलिस नही पहुंच पाई है।

जमशेदपुर के बागबेड़ा में बोकारो के युवक से 23 हजार रुपये की छिनतई

स्टेशन रोड संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास ओड़िशा के एक फायनांस कंपनी में काम करने वाले सुशील कुमार सिंह से 23 हजार रुपये की छिनतई कर ली गई। लोगो के सहयोग से पुलिस ने छिनतई करने वाले को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम मनीष कुमार केसरी और सीतारामडेरा के ह्यूमपाइप इंद्रानगर का रहने वाला बताया। उसके पास से छिनतई के रुपये भी बरामद किए गए। सुशील सिंह ने बताया कि वह ओड़िशा के राउरकेला से अपनी बाइक से सोमवार शाम करीब पांच बजे जमशेदपुर आया था। सुशील केनरा बैंक में डीएसए लेकर हाउसिंग लोन का काम देखते हैं। मंगलवार को उसे बोकारो सेक्टर नौ में स्थित घर जाना था।

chat bot
आपका साथी