श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान से जुड़ें युवा : डा. गोस्वामी

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने युवाओं से अयोध्या में बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर अभियान में जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्य में सम्पूर्ण समाज का सहयोग लिया जा रहा है। प्रभु श्रीराम जन-जन के मन मंदिर में निवास करते हैं..

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Jan 2021 09:40 AM (IST) Updated:Fri, 22 Jan 2021 09:40 AM (IST)
श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान से जुड़ें युवा : डा. गोस्वामी
श्रीराम मंदिर निर्माण अभियान से जुड़ें युवा : डा. गोस्वामी

संसू, बहरागोड़ा : भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. दिनेशानंद गोस्वामी ने युवाओं से अयोध्या में बनने वाले भव्य श्रीराम मंदिर अभियान में जुड़ने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक कार्य में सम्पूर्ण समाज का सहयोग लिया जा रहा है। प्रभु श्रीराम जन-जन के मन मंदिर में निवास करते हैं। डा. गोस्वामी ने बहरागोड़ा में निधि संग्रह के लिए पद यात्रा भी की। डा. गोस्वामी ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की कथा युगों- युगों तक मानवता को आदर्श जीवन- यापन करने की प्रेरणा देता है। निधि संग्रह अभियान में डा. गोस्वामी के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह मनोज गिरि, जिला कार्यवाह गोविन्द गोपाल जेना, भाजपा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर, विश्वनाथ सोरेन, पिकलु घोष, हेमकांत भुईंया , विप्लव दे, मानिक राय, जगन्नाथ कुईला , काजल महाकुड़ ,मीनाक्षी जेना, दिवाकर शर्मा, मिंटू नायक तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। गालूडीह में राम मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान शुरू : गालूडीह बजरंग अखाड़ा समिति ने गुरुवार से राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण निधि समर्पण अभियान शुरू किया। समिति के जिला संयोजक आशीष सिंह के नेतृत्व में प्राचीन रंकिणी मंदिर के संस्थापक सह पुजारी बाबा विनय दास से सहयोग राशि लेकर अभियान का शुभारंभ किया गया। अभियान 27 फरवरी तक जारी रहेगा। अखाड़ा समिति के सदस्य कई टुकड़ों में बंट कर सहयोग राशि संग्रह कर रहे हैं। जिला संयोजक आशीष सिंह ने बताया कि अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए स्थानीय लोगों की ओर से स्वेच्छा व भक्ति भाव से राशि प्रदान कर सहयोग किया जा रहा है। मौके पर गालूडीह खंड अभियान प्रमुख रणधीर यादव, महुलिया पंचायत प्रमुख राहुल सिंह, उल्दा अभियान प्रमुख गोपाल पटनायक, विकास भकत, मनीष गुप्ता, विकास मन्ना, सौरभ प्रसाद, मोहित प्रसाद, सिद्धेश्वर सरकार अलख दत्ता आदि शामिल थे।

chat bot
आपका साथी