यूथ इंटक का सभी जिलों मेंं किया जाएगा विस्तार Jamshedpur News

झारखंड प्रदेश यूथ इंटक कार्यकारिणी की बैठक रविवार को वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर हुई जिसकी अध्यक्षता झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने की।

By Vikas SrivastavaEdited By: Publish:Mon, 03 Aug 2020 05:52 PM (IST) Updated:Mon, 03 Aug 2020 05:52 PM (IST)
यूथ इंटक का सभी जिलों मेंं किया जाएगा विस्तार Jamshedpur News
यूथ इंटक का सभी जिलों मेंं किया जाएगा विस्तार Jamshedpur News

जमशेदपुर (जासं) । झारखंड प्रदेश यूथ इंटक कार्यकारिणी की बैठक रविवार को वर्चुअल प्लेटफॉर्म पर हुई जिसकी अध्यक्षता झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने की। इसमें विभिन्न जिलों के सैकड़ों यूथ इंटक के नेता शामिल हुए। बैठक में झारखंड के सभी 24 जिलों में संगठन का विस्तार करने पर सहमति बनी। इसमें सबसे पहले इंटक के राष्ट्रीय महासचिव राजेन्द्र प्रसाद सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिसके पश्चात प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने झारखंड यूथ इंटक के द्वारा किये गये कार्यों की रिपोर्ट पेश की। बतौर मुख्य वक्ता यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय गाबा ने कहा कि संगठन में केवल वैसे लोगों को तरजीह दी जायेगी जो लोग दिन-रात लगकर संगठन को मजबूती प्रदान करने में कार्यरत हैं।

उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय को निर्देश दिया कि जो लोग झारखंड में संगठन का काम नहीं कर रहे हैं उन्हें चेतावनी देकर एक महीने में सुधर जाने का समय दें और अगर न सुधरे तो वैसे लोगों की संगठन से अविलंब बाहर करें। संजय गाबा ने शैलेश पांडेय को पूर्णत: स्वतंत्रता देते हुए कहा कि जो लोग संगठन का गलत इस्तेमाल करते हैं उन पर कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने  कहा कि अविलंब प्रदेश के सभी 24 जिलों में कमेटी का विस्तार करें एवं झारखंड यूथ इंटक संगठन को सशक्त बनाये। पांच अगस्त को यूथ इंटक की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के लिए सभी को निर्देश दिया गया।

इंटक के प्रदेश अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय ने कहा कि नौ अगस्त को प्रस्तावित देशव्यापी 'देश बचाओ आंदोलन को पूरे प्रदेश में सफल बनाने में प्रदेश यूथ इंटक टीम अहम भूमिका निभाए एवं यूथ इंटक की टीम से ज्यादा से ज्यादा यूनियन बनाने पर जोर देने को कहा। इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव रवि नागर, इंटक आफिस नई दिल्ली से राजेन्द्र प्रसाद ने भी बैठक को संबोधित किये। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष शैलेश पांडेय एवं धन्यवाद ज्ञापन राष्ट्रीय महासचिव डॉ परितोष सिंह ने किया।

बैठक में  विजय यादव, राकेश साहु, रवि चौबे, अरूण त्रिपाठी,  पिंट श्रीवास्तव, पूर्णिमा सिंह, मीरा तिवारी, अवधेश सिंह, रंजन पांडे, राजा सिंह राजपूत, हसलुदीन खान, कौशल कुमार, अमृत महतो, डीएन पांडे, आशुतोष सिंह, रीता शर्मा, लक्खी कुमारी, रामा शंकर पांडे, बिरबल सिंह, धनंजय पांडे, मनोज कुमार, विश्वजीत पांडा, सहस्त्रांशु पांडे, निलेश तिवारी सहित कई कार्यकर्ता शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी