Jamshedpur Accident: जमशेदपुर के बोड़ाम में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत

Jamshedpur Accident पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा के बोड़ाम थाना क्षेत्र भुइयासिनान मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बोडाम के लायलम निवासी दीनबंधु सिंह के रूप में की गई।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 21 Oct 2021 04:50 PM (IST) Updated:Thu, 21 Oct 2021 04:50 PM (IST)
Jamshedpur Accident: जमशेदपुर के बोड़ाम में सड़क दुर्घटना में युवक की मौत
दीनबंधु सिंह साइकिल से लायलम की ओर जा रहा था।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता : पूर्वी सिंहभूम जिले के पटमदा के बोड़ाम थाना क्षेत्र भुइयासिनान मुख्य सड़क पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बोडाम के लायलम निवासी दीनबंधु सिंह के रूप में की गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है।

दीनबंधु सिंह साइकिल से लायलम की ओर जा रहा था। पीछे से तेज रफ्तार से आ रही वाहन ने उसे चपेट में ले लिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पटमदा-बोड़ाम मार्ग पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं हो रही है। 15 दिन पहले पिकअप वैन के पलटने से तीन लोगों की मौत हो गई। कई घायल हो गए थे। वहीं हलुदबनी में बस की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई थी।

इंसानियत शर्मसार, नवजात को नाले में फेंका

जमशेदपुर के बिरसानगर थाना क्षेत्र रविदास कालोनी में इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां गुरुवार को नाली में नवजात का शव मिला जिसे नाले में फेंक दिया गया था। नाले में बह रही प्लास्टिक में शव फंस गया जिसके कारण लोगों की निगाह उस पर पड़ी। बिरसानगर थाना की पुलिस को लोगों ने इसकी सूचना दी। वहीं स्थानीय लोगों की भीड़ जमा हो गई। कहा गया जन्म के बाद नवजात को नाले में फेंक दिया गया। महिलाएं कहती रही जन्म देने वाली मां ने ममता का ख्याल नहीं रखा। बिन ब्याही मां ने ही ऐसा किया होगा। अनुकृति संस्था के बबलू राज समेत कई लोग वहां पहुंचे। नाले से शव को बाहर निकाला। इसके बाद संस्था के सदस्यों ने शव को दफना दिया। लक्ष्मी रविदास ने नाले में शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी थी। गौरतलब है। शहर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र बस स्टैंड के पास नाले से एक नवजात का शव बरामद किया गया था।

chat bot
आपका साथी