Rahul Gandhi Birthdayः राहुल गांधी के जन्मदिन के पर युवा कांग्रेस ने किया 54 यूनिट रक्तदान

Rahul Gandhi Birthday कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन बिष्टुपुर ब्लड बैंक में किया गया। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताआें ने किया 54 यूनिट रक्तदान।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Sat, 19 Jun 2021 05:51 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jun 2021 09:31 PM (IST)
Rahul Gandhi Birthdayः राहुल गांधी के जन्मदिन के पर युवा कांग्रेस ने किया 54 यूनिट रक्तदान
राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ अजय कुमार उपस्थित हुए।

जमशेदपुर, जासं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन पर पूर्वी सिंहभूम जिला युवा कांग्रेस कमेटी द्वारा एक रक्तदान शिविर का आयोजन बिष्टुपुर ब्लड बैंक में किया गया। मौके पर  मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता डॉ अजय कुमार उपस्थित हुए। अजय कुमार ने कहा कि पिछले एक वर्ष से ज्यादा समय से पूरे देश में कोरोना ने अपना कहर बरपाया है,  ऐसे में आज पूरे देश में खून की कमी हो रही है।

उन्होंने कहाकि इस अवसर पर युवा कांग्रेस ने सादगी के साथ राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया है। इसके लिए युवा कांग्रेस बधाई के पात्र हैं। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह ने कहा कि आज युवा कांग्रेस आमलोगों की कमी की कमी से हो रही परेशानी को देखते हुए य़ह निर्णय लिया है। साथ ही अन्य सामाजिक संस्थाओं से ज्यादा से ज्यादा रक्तदान कराए, जिससे आमलोगों की समस्याओं का समाधान हो सके। जिलाध्यक्ष संजीव रंजन ने कहा कि इस साल राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर जिला में अनाज वितरण और रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है।

इनकी रही मौजूदगी

आज के कार्यक्रम में मुख्यरूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय कुमार, समन्वय समिति के सदस्य अशोक चौधरी, रामाश्रय प्रसाद, असंगठित कामगार प्रदेश अध्यक्ष रघुनाथ पांडेय, कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी, महिला नेता उषा सिंह, महिला जिलाध्यक्ष उषा यादव, युवा कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह, यूथ इंटक के राष्ट्रीय महासचिव नीतेश राज, युवा कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष संजीव रंजन, यूथ इंटक के जिला अध्यक्ष अभिनंदन सिंह, आशीष मुखी,पवन तिवारी, गोपाल यादव, प्रशांत चौधरी, संकल्प संस्था के अध्यक्ष सुनील प्रसाद, सुशील तिवारी, प्रवक्ता अमित कुमार, देवाशीष घोष, मों नौशाद,रोहित सिंह, पूर्वी विधानसभा अध्यक्ष बिजेंद्र साहू, मिंटू हेम्ब्रम, रंजीत राउत, दिनेश सिंह, नंदलाल प्रसाद, रोहित पाल, सहित कई लोग शामिल हुए।

chat bot
आपका साथी