जमशेदपुर में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

पूर्वी सिंहभूम के बिस्टुपुर और साकची थाना क्षेत्र पुलिस ने दो अज्ञात शव बरामद किए हैं। बिस्टुपुर थाना की पुलिस ने खरकई नदी से एक युवक का शव बरामद किया है। जानकारी पर शव देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी।

By Rakesh RanjanEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 05:27 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 05:27 PM (IST)
जमशेदपुर में खरकई नदी से युवक का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस
सुवर्णरेखा फ्लैट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया गय है।

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। पूर्वी सिंहभूम के बिस्टुपुर और साकची थाना क्षेत्र पुलिस ने दो अज्ञात शव बरामद किए हैं। बिस्टुपुर थाना की पुलिस ने खरकई नदी से एक युवक का शव बरामद किया है। जानकारी पर शव देखने के लिए लोगों की भीड़ एकत्र हो गई थी। खरकई ब्रिज पर खड़े होकर शव देखते रहे।

बिस्टुपुर थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत ने बताया कि शव दो दिन पुराना है। पानी में कहीं से शव बहकर आया है। शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे। पानी में डूबने से मौत हुई है या हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया गया है इसकी जानकारी शव की पहचान होने पर मिल सकती है। दूसरी ओर साकची थाना की पुलिस ने साकची सुवर्णरेखा फ्लैट के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद किया है। बुधवार रात को वह फ्लैट के पास घूमते देखा गया था। लोगों की माने तो वह कुछ दिन से इलाके में घूम रहा था। कहीं भी सो जाता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

chat bot
आपका साथी